फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car: क्या आप सीएनजी और आईसीएनजी में फर्क जानते हैं? पढ़ें हैरान करने वाली जानकारी

Mon, 03 Jun 2024 06:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार बाजार में पेट्रोल और डीजल कार के अलावा सीएनजी कार भी उपलब्ध हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आईसीएनजी कारें भी होती हैं। ऐसे में आईसीएनजी कारें सामान्य सीएनजी कारों से कितनी अलग होती है। जानें डिटेल। 
विज्ञापन
CNG Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑटो बाजार में पेट्रोल और डीजल कारों की अच्छी-खासी बिक्री होती है। हालांकि, फिर भी फ्यूल के आसमानी दाम लोगों को अन्य विकल्प की तरफ जाने पर मजबूर करते हैं। ऐसे में सबसे बढ़िया विकल्प सीएनजी कारों का होता है। अगर आप नई सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक मिनट रुककर इस खबर को जानना चाहिए। दरअसल ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सीएनजी और आईसीएनजी कार एक ही होती है, मगर ऐसा नहीं है, दोनों में अंतर होता है। चलिए आगे जानते हैं दोनों में क्या फर्क है। 

विज्ञापन

सीएनजी से अलग होती है आईसीएनजी कार

सीएनजी कार चलाने वाले भी अधिकतर लोग आईसीएनजी तकनीक के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में नई कार खरीदते वक्त लोग बड़ी गलती कर देते हैं। साधारण सीएनजी कार में गैस के लिए सिलेंडर दिया गया होता है। कई सीएनजी वाली कारों में ट्विन तकनीक दी गई होती है। इन कारों में दो सिलेंडर दिए गए होते हैं। ऐसे में सामान्य सीएनजी वाली कार में गैस लीक होने पर ही पता चलता है। इन कारों में किसी तरह की कोई तकनीक नहीं मिलती है। 
विज्ञापन

क्या होती है आईसीएनजी कार

  • आईसीएनजी का सीधा सा मतलब है इंटेलीजेंस सीएनजी। जी हां, आईसीएनजी तकनीक के साथ आने वाली कारों में स्मार्ट फीचर मिलता है। आईसीएनजी तकनीक का यह फायदा होता है कि जब कार में फ्यूल खत्म हो जाता है, तो कार खुद ही सीएनजी मोड पर शिफ्ट हो जाती है। यह तकनीक साधारण सीएनजी कारों में नहीं मिलती है। 
  • जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आईसीएनजी का मतलब इंटेलीजेंस होता है। ऐसे में कार में गैस लीक होने की स्थिति में ऑटोमैटिक तौर पर गैस को कट ऑफ कर दिया जाता है। इस तकनीक की वजह गैस लीक से होने वाले हादसे टल सकते हैं। 
  • आईसीएनजी वाली कारों में अलग से इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। इस वजह से गाड़ी को अतिरिक्त ताकत मिलती है। ऐसे में कार की क्षमता बेहतर हो जाती है। इतना ही नहीं, आईसीएनजी वाली कारों की माइलेज और अधिकतम रफ्तार में भी इजाफा होता है। 
  • आईसीएनजी तकनीक के साथ आने वाली कार चलने के दौरान कम प्रदूषण करती है। ऐसे में ये कारें प्रदूषण के अधिक अनुकूल होती है। 
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साधारण सीएनजी कार की तुलना में आईसीएनजी कार की कीमत ज्यादा होती है। इसी वजह से इन कारों की मांग और बिक्री सामान्य सीएनजी कारों से कम होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें