फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Taxi: चीन ने फिर मारी बाजी, उड़ाई बिना ड्राइवर वाली फ्लाइंग टैक्सी, देखें कमाल का वीडियो

Thu, 03 Apr 2025 03:54 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Flying Taxis In China: चीन की सरकार ने देश में ऑटोनोमस एयर टैक्सी सर्विस को शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही चीन में कुछ कंपनियों ने फ्लाइंग टैक्सी का वीडियो जारी किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
चीन में एयर टैक्सी की शुरूआत - फोटो : Feepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने लो-एल्टीट्यूड इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAC) ने पहली बार स्वायत्त यात्री ड्रोन (Autonomous Passenger Drones) के व्यावसायिक उपयोग को मंजूरी दे दी है। इससे चीन में एयर टैक्सी सेवा (Air Taxi Service) शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


उड़ेंगी बिना पायलट वाली हवाई टैक्सी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की एविएशन अथॉरिटी ने EHang Holdings और Hefei Hey Airlines को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट जारी किया है। ये कंपनियां अब बिना पायलट वाली ड्रोन टैक्सी के जरिए शहरी इलाकों में साइटसीइंग टूर संचालित कर सकेंगी। यह फैसला कंपनियों द्वारा सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर खरा उतरने के बाद लिया गया है।

चीन में दिखी उड़ने वाली टैक्सी की झलक
EHang कंपनी ने EH216-S नामक एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी विकसित की है। हाल ही में इस एयर टैक्सी की टेस्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह 16 प्रॉपेलर से लैस दो-सीटर ड्रोन टैक्सी है, जो 100 किमी/घंटा की रफ्तार से 3,000 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह एयरपोर्ट ट्रांसफर, पर्यटन, और शहरी परिवहन के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
 

लो-एल्टीट्यूड इकॉनमी पर ध्यान
चीन सरकार इस नई तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए कम ऊंचाई वाली लो-एल्टीट्यूड उड़ानों को बढ़ावा दे रही है। सरकार का मानना है कि यह क्षेत्र क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 6G नेटवर्क जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के साथ मिलकर देश की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

फलाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप - फोटो : X/@anandmahindra
भारत में कब आएगी ये टेक्नोलॉजी?
विशेषज्ञों के अनुसार, चीन का यह कदम वैश्विक एयर टैक्सी बाजार को नई दिशा देगा। अमेरिका, यूरोप, और अन्य देशों में भी इस क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। भारत में भी उड़ने वाली टैक्सियों को लेकर रिसर्च चल रही है, लेकिन इसकी शुरुआत में अभी समय लग सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें