Tata Motors के ऑपरेशनल आंकड़े क्या कहते हैं?
जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स के पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल वॉल्यूम साल-दर-साल 40 प्रतिशत बढ़कर 1,12,615 यूनिट्स रहे।
- पैसेंजर व्हीकल: 47.1 प्रतिशत बढ़कर 71,066 यूनिट्स
- कमर्शियल व्हीकल: 29.9 प्रतिशत बढ़कर 41,549 यूनिट्स
FYTD 2026 में कुल वॉल्यूम 8,48,698 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल 7,60,888 यूनिट्स था।
चीन की कमजोरी की भरपाई कैसे होगी?
कंपनी को उम्मीद है कि अमेरिका जैसे अन्य बाजारों से चीन की कमजोरी की भरपाई होगी। जहां डिलीवरी में लगभग 44 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की गई है। प्रबंधन को भरोसा है कि जैसे-जैसे रिटेल फाइनेंशियल हालात सुधरेंगे, चीन आने वाली तिमाहियों में फिर ग्रोथ ट्रैक पर लौटेगा।