चेरी QQ3 का साइज और स्पेस कैसा है?
चीन में उपलब्ध QQ3 का साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में आता है।
इसमें पर्याप्त बूट स्पेस दिया गया है, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
इसके अलावा, इसमें फ्रंट में अतिरिक्त स्टोरेज (फ्रंक) भी मिलता है, जो सामान रखने की क्षमता को और बढ़ाता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर में क्या खास है?
QQ3 का डिजाइन मॉडर्न और आकर्षक रखा गया है।
इसके फ्रंट में स्माइलिंग लुक वाला ग्रिल डिजाइन दिया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है।
इसमें LED हेडलाइट्स, फ्रंट कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स, ब्लैक क्लैडिंग और सेमी-फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। जबकि पीछे की ओर LED टेललाइट्स और स्पॉइलर मिलता है।
Chery QQ3 Electric SUV
- फोटो : Chery
इंटीरियर और फीचर्स कितने एडवांस हैं?
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर टेक्नोलॉजी से भरपूर है।
इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AI असिस्टेंट और एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
साथ ही, वायरलेस चार्जिंग, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर अलर्ट सिस्टम और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस कैसी है?
QQ3 में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं, जो अलग-अलग पावर आउटपुट के साथ आते हैं।
इसमें रियर-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है, जिसमें मोटर पीछे की एक्सल पर लगी होती है।
दोनों बैटरी विकल्प अलग-अलग पावर और टॉर्क जनरेट करते हैं। जिससे यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प मिलते हैं।
क्या यह भारत में EV सेगमेंट को प्रभावित करेगा?
चेरी QQ3 का भारत में आना इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है।
कंपनी की योजना से साफ है कि आने वाले समय में भारतीय बाजार में कई नए इलेक्ट्रिक और एसयूवी मॉडल देखने को मिल सकते हैं।