फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: केंद्र ने ईवी को परमिट से छूट दी, राज्यों को रोड टैक्स माफ करने का दिया आदेश

Wed, 29 Mar 2023 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Electric Vehicles - फोटो : Social Media
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने यात्रियों या सामान ले जाने के लिए आवश्यक परमिट से बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) को छूट देने वाली एक अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को इनकी शुरुआती लागत को कम करने के लिए ईवी पर रोड टैक्स माफ करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


भारी वाहन राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में देश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उनके मंत्रालय द्वारा शुरू की गई तीन योजनाओं का विवरण देते हुए यह खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों के बराबरी में लाने के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग प्रोत्साहन को 20 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि ईवी पर जीएसटी भी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर और चार्जिंग स्टेशनों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें