फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल ADAS के साथ लाॅन्च होने वाली टाॅप-5 कारें, सेफ्टी में कोई कंप्रोमाइज नहीं!

Wed, 25 Dec 2024 12:08 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस कई कारें लाॅन्च हुईं। सेफ्टी फीचर्स के प्रति बढ़ती जागरुकता के कारण लोग इस फीचर को खूब पसंद कर रहे हैं.
विज्ञापन
ADAS Cars - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 की शुरुआत मार्केट में नई गाड़ियों के लाॅन्च के साथ हुई। इस साल कई ऐसी कारें बाजार में उतरीं, जो एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस थीं। इन कारों में कंपनी ने टेक्नोलाॅजी अपग्रेड के साथ सेफ्टी में सुधार किया जिसके वजह से लाॅन्च होते ही ये गाड़ियां मार्केट में छा गईं। आइए ऐसी 5 कारों के बारे में जानते हैं जिन्हें इस साल ADAS के साथ लाॅन्च किया गया।
विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
1. Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा ने XUV 3XO के साथ लेवल 2 ADAS तकनीक पेश की, जिससे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह सबकॉम्पैक्ट SUV के AX5 L और AX7 L वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। AX5 L को केवल 130 PS 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जबकि AX7 L में ऊपर बताए गए टर्बो-पेट्रोल यूनिट के साथ 117 PS 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। XUV 3XO के  ADAS वेरिएंट की कीमत 12.24 लाख रुपये से 13.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Kia Sonet SUV - फोटो : Kia India
2. Kia Sonet Facelift
किआ ने 2024 सोनेट को इस साल कुछ नए फीचर्स और ADAS के साथ पेश किया। इसे दो ट्रिम्स, GTX प्लस और X-लाइन में लाॅन्च किया गया है। इसके ADAS सूट में फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन-कीप असिस्ट और हाई-बीम असिस्ट शामिल हैं। ADAS से लैस वेरिएंट के लिए इंजन विकल्पों में 120 PS 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 116 PS 1.5-लीटर डीजल पावरट्रेन शामिल हैं। Kia Sonet के ADAS वेरिएंट्स की कीमत 14.82 लाख रुपये से 15.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Hyundai Creta 2024 - फोटो : Hyundai
3. Hyundai Creta Facelift
इस सूची में अगली कार फेसलिफ्ट क्रेटा है जिसे इस साल ADAS के साथ सेफ्टी अपग्रेड मिला है। क्रेटा के SX Tech ट्रिम से ADAS मिलता है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस, लेन डिपार्चर वार्निंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फ़ीचर शामिल हैं। यह 115 PS 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल या 116 PS 1.5-लीटर डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है। ADAS से लैस क्रेटा के SX Tech ट्रिम की कीमत 15.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Mahindra Thar Roxx - फोटो : Mahindra
4. Mahindra Thar Roxx
महिंद्रा थार रॉक्स के मिड-स्पेक AX3 L वैरिएंट में ही ADAS की सुविधा मिलती है। हालांकि, AX3 L में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाएँ नहीं हैं, जो AX5 L वैरिएंट से ही उपलब्ध हैं। फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन-कीप असिस्ट और हाई बीम असिस्ट जैसी अन्य सुविधाएं सभी ADAS से लैस वैरिएंट में उपलब्ध हैं। थार रॉक्स AX3 L को केवल 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ जोड़ा गया है। थार राॅक्स के ADAS वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

New Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
5. New Honda Amaze
नई होंडा अमेज इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट कार है जिसे फेसलिफ्ट वर्जन में ADAS के साथ लाया गया है। नए एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइलिंग के साथ, होंडा ने नई-जनरेशन वाली अमेज को ADAS के साथ लॉन्च किया है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस की सुविधा है। इसके अलावा, इसमें लेनवॉच कैमरा भी दिया गया है, जो सिटी और एलिवेट से बिल्कुल अलग है। हालांकि, ADAS केवल अमेज के टॉप-स्पेक ZX ट्रिम के साथ उपलब्ध है, जिसे आप 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक में से किसी एक के साथ चुन सकते हैं। नई होंडा अमेज ZX ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 9.70 लाख रुपये से शुरू होकर 10.90 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें