फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Visibility Tips: बारिश में कार के शीशों पर जम जाती है धुंध? डी-फॉगर और इन ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ

Fri, 07 Aug 2026 11:55 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car fogging tips: बारिश के मौसम में एसी चलाने पर अक्सर कार के शीशों पर धुंध जम जाती है, जिससे विजिबिलिटी कम होती है। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि कार में कुछ ऐसे भी फीचर्स मौजूद होते हैं, जिससे इस समस्या को चुटकियों में दूर किया जा सकता है।आइए जानते हैं मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के आसान और असरदार तरीके।
 
विज्ञापन
बारिश में अपनी कार में धुंध जमने से ऐसे बचाएं - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car defogger: बारिश में कार चलाते समय अक्सर चालक को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे ही गाड़ी का एसी ऑन करो, आगे की विंडशील्ड या साइड के शीशों पर धुंध जमने लगती है। इससे बाहर का रास्ता साफ नहीं दिखता और हादसे के जोखिम बढ़ जाते हैं। हालांकि कार में मौजूद फीचर्स और कुछ आसान सावधानियों से इसे साफ किया जा सकता है।

विज्ञापन


कार के शीशों पर धुंध क्यों जमती है?

  • विशेषज्ञ के अनुसार, जब कार के अदंर एसी की वजह से तापमान कम होता है और बाहर का मौसम गर्म या बहुत ज्यादा नमी वाला होता है, तो अंदर और बाहर का तापमान में अंतर हो जाता है, यानी वह अलग-अलग हो जाता है।
  • यही वजह है कि शीशों पर नमी जमा होने लगती है, जो धीरे-धीरे धुंध का रूप ले लेती है। मानसून और सर्दियों के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।


डी-फॉगर कैसे करता है मदद?

  • चालक को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि अगर ड्राइविंग के दौरान कार के शीशों पर धुंध जम जाए, तो सबसे पहले कार का डी-फॉगर या डेफ्रोस्टर ऑन करें।
  • यह फीचर विंडशील्ड और पीछे के शीशों तक गर्म हवा पहुंचाता है, जिससे कुछ ही मिनटों में धुंध हट जाती है और विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यह फीचर बेहद जरूरी माना जाता है।

विज्ञापन

पीछे वाले शीशे पर बनी लाइनों का क्या काम होता है?

  • अगर आपने नोटिस किया होगा तो कार के पीछे वाले शीशे पर पतली-पतली लाइनें जरूर देखी होंगी। ये रियर डी-फॉगर सिस्टम का हिस्सा होती हैं।
  • जैसे ही आप डी-फॉगर ऑन करते हैं, इन लाइनों में हल्की गर्मी पैदा होती है और शीशे पर जमी नमी तेजी से हटने लगती है। इससे बारिश के दौरान पीछे का रास्ता साफ दिखाई देता है।


अगर कार में डी-फॉगर नहीं है तो क्या करें?
हालांकि जरूरी नहीं है, कि सभी के कार में यह फीचर हो, इसलिए अगर आपकी कार में डी-फॉगर फीचर नहीं दिया गया है, तो भी आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।

  • एसी का तापमान थोड़ा बढ़ा दें।
  • फ्रेश एयर मोड ऑन करें।
  • जरूरत पड़ने पर खिड़की को थोड़ा खोल दें।
  • कार के अंदर और बाहर का तापमान बराबर होने दें।


ऐसा करने से शीशों पर जमी धुंध धीरे-धीरे साफ होने लगती है।
बारिश में ड्राइविंग करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें, यह आपकी यात्रा को काफी आसान बना सकते हैं।

  • सफर शुरू करने से पहले सभी शीशों को अच्छी तरह साफ करें।
  • एसी को बहुत ज्यादा ठंडा न रखें।
  • समय-समय पर फ्रेश एयर मोड का इस्तेमाल करें।
  • यह जरूर जांच लें कि डी-फॉगर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।
  • अगर शीशों पर धुंध जम जाए, तो पहले उसे साफ करें और उसके बाद ही आगे बढ़ें।


सुरक्षित ड्राइविंग के लिए विजिबिलिटी है सबसे जरूरी
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बारिश और उमस के मौसम में कार के शीशों पर धुंध जमना आम बात है, लेकिन थोड़ी सावधानी और सही फीचर के इस्तेमाल से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। साफ विजिबिलिटी न सिर्फ ड्राइविंग को आसान बनाती है, बल्कि सड़क पर आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें