सबसे सुरक्षित कार बनाने के मामले में स्वीडन की वाहन निर्माता कंपनी
Volvo का नाम सबसे ऊपर रहता है। वॉल्वो ने एक बार फिर कारनामा कर दिखाया है और कंपनी की Volvo
XC60 को दुनिया की सबसे सुरक्षित कार कहा गया है।
यूरोप के कार सेफ्टी प्रोग्राम Euro NCAP 2017 में इस कार को चुना गया है। वोल्वो XC60 ने एडल्ट ओक्यूपेंट कैटेगरी में 98 फीसदी और सेफ्टी असिस्ट में 95 फीसदी स्कोर किया। भारत में वोल्वो XC60 की टक्कर ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, जैगुआर एफ-पेस और लेक्सस NX300h जैसी कारों से रहती है। इस एसयूवी की कीमत 55.90 लाख रुपए है।