फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon का EcoSport और ब्रेजा जैसी कारों से रहेगा मुकाबला, जानिए कौन है बेहतर

Mon, 18 Sep 2017 02:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Tata Nexon vs Ford EcoSport vs Maruti Suzuki Vitara Brezza
विज्ञापन
टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी Nexon कार के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है। इसका सीधा मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से रहेगा। इस कार की लॉन्चिंग 21 अक्टूबर को होगी। कार में दमदार इंजन, स्पोर्टी डिजाइन के अलावा शानदार फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम इन तीनों कारों की तुलना करेंगे, जिसके बाद आप तय कर पाएंगे आपके लिए कौन-सी कार रहेगी बेहतर
विज्ञापन


पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका

इंजन:
विटारा ब्रेजा में 1248सीसी, 1.3 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीडीआईएस डीजल इंजन मिलता है। जो कार को 89बीएचपी की शक्ति और 200 एनएम का टॉर्क देता है। फोर्ड इकोस्पोर्ट में 999सीसी, 1-लीटर, 3 सिलेंडर वाला इकोबूस्ट पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 124 बीएचपी पार और 170 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा यह 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है। वहीं बात करें टाटा नेक्सन की तो यह 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन वाले दो इंजन में उपलब्ध होगी। दोनों ही इंजन 110hp की पावर जेनरेट करेंगे।

डिजाइन:
टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा दोनों ही गाड़ियां 4-मीटर रेंज में आती हैं, लेकिन ब्रेजा नेक्सन से 1 एमएम लंबी और 33 एमएम ऊंची भी है। वहीं नेक्सन में आपको बेहतर और ज्यादा 209एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। फोर्ड इकोस्पोर्ट में ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm है। नेक्सन में आपको 351 लीटर का बूटस्पेस मिलता है जबकि इकोस्पोर्ट में 346 लीटर का बूटस्पेस मौजूद है। टाटा ने नेक्सन के इंटीरियर को बेहतर बनाया है। कार का इंटीरियर आपको लग्जरी फीलिंग देता है। वहीं कार के सेंटर कंसोल को ग्लॉसी ब्लैक कलर दिया गया है। वहीं इकोस्पोर्ट और ब्रेजा के काफी फीचर नेक्सन के समान ही हैं। 
विज्ञापन


सेफ्टी फीचर:
फोर्ड ने कार में 6 एयरबैग्स दिए हैं। जबकि नेक्सन और ब्रेजा में फ्रंट एयरबैग्स मिलते हैं। तीनों ही कारों एबीएस सिस्टम के साथ आती हैं और सुरक्षा के लहजे से प्रस्तावित मापदंड को पूरा करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें