फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक "रन" पर दौड़ती 'S' की कहानी 

विज्ञापन
फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
विज्ञापन
अगर आपको एक वीरान में छोड़ दिया जाए जहां दूर-दूर तक सिर्फ मृग तृष्‍णा हो तो आप क्या करोगे? शायद आप किसी छोर को ढूंढने की कोशिश करेंगे जहां पहुंचकर आप अपने मंजिल की तलाश करेंगे। लेकिन मुश्किल ये है कि आंखों से बहुत दूर दिखने वाली चीज एक नमक के रन में सच में बहुत दूर होती है।
विज्ञापन


हो सकता है कि आपकी आंखें धोखा न दें लेकिन उस मंजिल तक आप इतनी आसानी से नहीं पहुंच सकते। इस बार की ड्राइव में हमने कुछ ऐसा ही किया। अहमदाबाद से तकरीबन 125 किलोमीटर दूर तापड़ी के पास लिटिल रन है यानी कि छोटा रन। फोर्ड ने फिगो में स्पोर्ट के नाम से एक और वेरिएंट एड किया है।

अगर इसे हम यूं ही किसी सामान्य सड़क पर चला लेते तो शायद एक स्पोर्टी कार के साथ धोखा हो जाता। इसलिए हमने अपनी गाड़ी तब तक रन में चलाई जब तक कि हम खो नहीं गए। यहां खो जाने के बाद हम कैसे बाहर आए आइए बताते हैं एक रन की पूरी कथा एस यानी कि फोर्ड फिगो स्पोर्ट के साथ। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें ः Hyundai Grand i10: छोटे बदलाव का बड़ा इंपैक्ट

क्या नया है इस कार में 

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
फिगो फोर्ड के लिए उस छक्‍के की तरह है जो लास्ट बॉल पर लग गया था। आप कह सकते हैं कि इस तरीके के छक्के क्रिकेट के मैदान पर तुक्के में लगते हैं लेकिन यह फोर्ड का समझदारी भरा एक योजनाबद्व सिक्स था जिसने कंपनी को भारतीय बाजार में एक बार फिर से स्‍थापित कर दिया। यह एक स्पोर्टी वेरिएंट है और कार के दोनों साइड में लगे एस लोगो वाले स्टीकर को देखकर आपको पता चल जाएगा कि यह नार्मल फिगो नहीं बल्कि स्पोर्टी फिगो है। इसके सस्पेंशन को कंपनी ने फिर से ट्यून किया है जिससे इसमें स्पोर्टी तड़का दिया जा सके। इसके वजह से इस स्पोर्टी कार का वजन लगभग 20 किलो बढ़ गया है। अब 20 किलो ज्यादा वजन वाली कार स्पोर्टी कैसे हो सकती है इसका जवाब तो सिर्फ फोर्ड दे सकती है। लेकिन इन सब बदलावों में अच्छी बात ये रही कि गाड़ी के परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आई है। यह एक शानदार कार पहले से ही थी। अब इसमें हनीकांब ग्रिल लगाया गया है तथा इसकी हेडलाइट्स स्मोक्ड बन गई हैं। इसमें स्पोर्टी छवि जोड़ने के लिए अब रियर स्प्वाइलर भी दिया गया है। हम जिस कार को चला रहे थे वह सफेद रंग की थी पर ये बदलाव इसमें साफ तौर पर पता चल रहे थे। स्पोर्टी छवि को देने के लिए इसके पहिए भी अब 14 इंच की जगह 15 इंच वाले एलॉय हो गए हैं। खराब रास्तों से निकलने में वह ऑफरोडिंग के लिहाज से ये बदलाव अपनी उपयोगिता दिखा देते हैं। ड्यृल टोन कलर, काले रंग के एलॉय व काले रंग के आउटसाइड रियर व्यू मिरर इस छोटी सी कार में बड़ा प्रभाव छोड़ते हैं।  

इसे भी पढ़ेंः New Ford Endeavour: ऑफरोडिंग व सिटी ड्राइविंग का बढ़िया सामंजस्य
 

अंदर झांकता स्पोर्टी अंदाज 

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
इस कार के अंदर भी स्पोर्टी छवि कायम रखने के लिए कंपनी ने पूरे इंटीरियर को ब्लैक रखा है। यह इंटीरियर मजेदार लगता है और ऐसे लगता है जैसे एक स्पोर्ट कार में बैठ गए हों। लेकिन जैसे ही आपकी नजर इसकी स्टीरियो पर जाएगी तो आपके मुंह से निकल सकता है 'ओह नो'। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अभी भी 52 हजार रुपये महंगी होने के बावजूद इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट को जगह नहीं मिली है। रेनो क्विड जैसी कार में अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। खरीदारों को यह चीज जरूर खल सकती है। अगर भारत जैसे देश में कोई स्पोर्ट कार की कल्पना करता है तो युवा अपने आप उसके सपने से जुड़ जाते हैं और युवाओं को तो बस आजकल गैजेट पसंद हैं। मुझे लगता है कि फोर्ड को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। 52 हजार रुपये इस सेगमेंट में काफी मायने रखते हैं। इसे स्पोर्टी बनाने के ‌लिए फोर्ड ने इसके स्टीयरिंग पर लाल रंग की सिलाई की हुई है। लेकिन इसमें 20 तरह की जगहें ऐसी दी गई हैं जहां आप अपना सामान रख सकते हैं। यह पांच रंगों-रूबी रेड, स्पार्कलिंग गोल्ड, ऑक्सफोर्ड व्‍हाइट, तुक्सेडो ब्लैक व डीप इंपैक्ट ब्लू जैसे रंगों में उपलब्‍ध है। 

इसे भी पढ़ेंः TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन

 

सुरक्षा फीचर्स का दबदबा

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
हमेशा की तरह इस कार में ड्राइवर और पैसेंजर सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया गया है। इस कार में आपको ड्यृल फ्रंट ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग एबीएस व ईबीडी के साथ स्टैंडर्ड हैं। इसके इस स्पोर्ट एडिशन में माई फोर्ड डॉक-इस सेगमेंट में पहली बार, ड्राइवर को सामान रखने के लिए जगह, मोबाइल फोन माउंटिंग व चार्जिंग, एमपी3 प्लेयर और सैटेलाइट नेवीगेशन सिस्टम के साथ ऐसे इंटीग्रेट किया गया है जिससे यह कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को सपोर्ट कर सके। जरूरत न होने पर आप डॉक को बंद भी कर सकते हैं। इसके अलावा फोर्ड के वो सारे फीचर आपको इस कार में भी मिलेंगे जो आपने पहले फिगो में देखा है। 

इसे भी पढ़ें ः Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
 

इंजन व माइलेज 

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
फोर्ड फिगो मुझे शुरू से ही चलाने में अच्छी लगी है। मुझे इस कार के परफॉर्मेंस से कभी कोई शिकायत नहीं रही है। लेकिन थोड़े बदलाव के साथ यह कार अब कैसी है चलाने में आइए आपको बताते हैं। जो कार मैं चला रहा था वह 1.5 लीटर डीजल थी। इसमें लगा डीजल इंजन 215 एनएम का टॉर्क व 100 पीएस की शक्ति देता है। सिटी ड्राइविंग में आपको कभी चलाने के दौरान यह अहसास नहीं होगा कि आप एक स्पोर्टी कार चला रहे हैं। लेकिन जब आपके सामने खुली सड़क होगी तो बिना किसी शिकायत के यह अपनी उस योग्यता का प्रदर्शन कर देती है जिसके लिए मैं इस कार को पसंद करता हूं। पर आपको बता दूं कि फिगो को स्पोर्ट बैज देने के लिए एक ट्यृन्‍ड सस्पेंशन और बड़ा एलॉय व्हील दिया गया है और परिणामस्वस्प यह गाड़ी भारी हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है कार के माइलेज पर। पहले सामान्य फिगो इसी इंजन के साथ 25.83 किमीप्रली का माइलेज देती है जो कि स्पोर्ट वेरिएंट के साथ महज 24.29 किमीप्रली का ही माइलेज दे पा रही है। 

इसे भी पढ़ें ः New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान

 

लिटिल रन में ड्राइविंग फन

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
रन ऑफ कच्छ के अलावा अहमदाबाद के पास 125 किलोमीटर दूर स्थित एक लिटिल रन है। दूर-दूर तक यहां कुछ नजर नहीं आता। पर नमक के पहाड़ अपनी सफेदी से आपको भटकने नहीं देते। इसके 15 इंच के टॉयर अपने शानदार अंदाज में मुझे और ड्राइविंग फन के लिए उत्साहित कर रहे थे। अगर कोई रेस ट्रैक पर ड्रिफ्ट करे तो ज्यादा आसान होता पर नमक के नीचे दबे बंजर पर भी इसके इन टायरों को पूरा ट्रैक्‍शन मिल रहा था। यहां पर 120 किमीप्रघं की गति पर जब मैंने एक अपोजिट लॉक किया तो पूरी गाड़ी से इतनी धूल उठी कि नमक के पहाड़ों के बीच एक धूल का गुबार भी नजर आने लगा। इस शानदार अनुभव को आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं। मैंने इस कार के साथ खुलकर मस्ती की लेकिन आपको बता दें कि अगर मेरे पास सामान्य फिगो भी होती तो उसे भी यह सब करने में मुश्किल नहीं आती।  

इसे भी पढ़ें ः Toyota Camry Hybrid: नो टेंशन नो पोल्यूशन
 

हमारा फैसला

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
अगर आप एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो कि सिटी ड्राइव‌िंग के साथ हाईवे पर पूरी मस्ती करवा सके तो यह कार आप जरूर खरीदना। लेकिन जितना बदलाव इसमें किया गया है उसके हिसाब से 52 हजार रुपये की अधिक कीमत इसे जस्टीफाई नहीं करती। आप ये 52 हजार रुपये देकर एक ऐसी कार खरीद रहे हैं जिसमें ऐसा कोई बदलाव नहीं है जिसे आप आफ्टर मार्केट नहीं करवा सकते। लेकिन इसके बावजूद मुझे इस स्पोर्ट वेरिएंट ने प्रभावित किया। इस कार की योग्यता ने मुझे भूल-भुलैया वाले रन से बाहर निकलने में मदद की तथा मेरी मंजिल को पलक झपकते ही हासिल कर लिया। लेकिन उस ड्राइविंग से लौटने के बाद अभी भी उस रन के बारे में सोचकर ऐसा लगता है जैसे हर तरफ पानी है लेकिन वास्तव में यह सिर्फ एक मृगतृष्‍णा है। अगर आप कभी ऐसी जगह जाएं तो आपकी कार का चुनाव भी इसके मुताबिक होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें ः New Audi A3: सादगी भरी प्रस्तुति से दिल जीतने की कोशिश
 
विज्ञापन

तकनीकि जानकारी 

फोर्ड फिगो स्पोर्ट - फोटो : Amit Dwivedi
ईंधन        पेट्रोल/डीजल
टाइप        1196 सीसी, 4 सिलेंडर/1498सीसी, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्जड
शक्ति        88 पीएस@6300 आरपीएम/100 पीएस @3750 आरपीएम 
टॉर्क         112 एनएम @4000 आरपीएम/215 एनएम@1750-3000 आरपीएम 
ट्रांसमिशन  फ्रंट व्हील ड्राइव, 5 स्पीड मैनुअल
लंबाई        3886 मिलीमीटर
चौड़ाई        1695 मिलीमीटर
ऊंचाई        1525 मिलीमीटर
व्हीलबेस         2491 मिलीमीटर
बूट स्पेस        257 लीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस    174 मिलीमीटर
टायर का आकार    195/55/ आर15 
माइलेज               18.12/24.29 किमीप्रली
टैंक क्षमता            42 लीटर/40 लीटर
कीमत                 631,900/7,21,600 एक्सशोरूम दिल्ली

इसे भी पढ़ेंः New Honda City 2017: प्यार के तोहफे की नई सौगात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें