फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का

Mon, 06 Mar 2017 11:25 PM IST
amarujala.com-Written By: अमित द्विवेदी
विज्ञापन
बलेनो आरएस - फोटो : Amit Dwivedi
विज्ञापन
ये जमाना सीक्वेल का है। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड या फिर टॉलीवुड हर किसी को पसंद है सीक्वेल बनाना। दर्शकों को अगर यह पसंद न होता तो सीक्वेल का चलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता। लेकिन हम यहां पर जिस संदर्भ में इसकी बात कर रहे हैं वहां दूर-दूर तक सिर्फ कारें हैं और ढेर सारी कारें। स्विफ्ट जितनी लोकप्रिय हुई उतनी ही पसंद लोगों को डिजायर आई। उसी तरह से मारूति ने जहां भी इस तरह का प्रयोग किया वह सफल रही। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को उस समय मिला जब एक कार अपनी लोकप्रियता के चरम पर है तभी उसका एक स्पोर्टी वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया गया। हम यहां पर बात कर रहे हैं बलेनो आरएस की। अगर कुल बिकी बलेनो की बात करें तो यह संख्या अब तक डेढ़ लाख को पार कर चुकी है। आरएस का पूरा मतलब मारूति के अनुसार रोड स्पोर्ट है। इसके कार के निशाने पर 25 से 30 साल के युवा हैं। हमने इसे देश के पहले इंटरनेशनल रेस ट्रैक बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर चलाया। आइए आपको भी बताते हैं कि यह रोड स्पोर्ट वास्तव में कितनी सक्षम व स्पोर्टी है।  
विज्ञापन

मिलिए इसके नए बूस्टरजेट इंजन से

इसका बूस्टरजेट इंजिन, 1.2 लीटर नेचुरल एस्पीरेटेड इंजन से 20 फीसदी अधिक शक्ति व 30 फीसदी अधिक टॉर्क देता है। - फोटो : Amit Dwivedi
बूस्टरजेट इंजन मारूति सुजुकी का भारतीय बाजार में नया इंजन है। यह पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी प्रतिभासंपन्न गुणों से ग्राहकों का ‌दिल जीत रहा है। अगर इसकी तुलना मौजूदा 1.2 लीटर के नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन से करें तो यह 20 फीसदी अधिक शक्ति तथा 30 फीसदी अधिक टॉर्क देता है। इस नए इंजन के साथ मारूति ने भारतीय बाजार में हाई परफॉर्मेंस कारों के सेगमेंट में भी एंट्री मारी है। नई टेक्नोलॉजी पर आधारित यह 1.0 लीटर बूस्टरजेट डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो इंजन है। कंपनी दावा करती है कि बलेनो आर एस शहर की भीड़भाड़ और हाइवे, दोनों ही जगहों पर उम्दा ड्राइविंग परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। हालॉंकि हमने इसके सिर्फ स्पोर्टी पहलू पर गौर फरमाते हुए बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर चलाया। यह 998 सीसी का इंजन 75 केडब्‍ल्यू की शक्ति 5500 आरपीएम पर तथा 150 एनएम का टॉर्क 1700-4500 आरपीएम पर प्रदान करता है। पिट लेन में खड़ी बलेनो रोड स्पोर्ट के एक्सीरलेटर को जैसे ही मैंने एक्सप्लोर किया इसके एग्जॉस्ट नोट से निकली आवाज ने मेरा स्वागत अपने स्पोर्टी नेचर से किया। इसका 1 लीटर इंजन वह काम कर जाता है जो बड़े इंजन नहीं कर पाते। इस इंजन को और अधिक आसान शब्दों में समझना है तो यह बूस्टरजेट दो टेक्नोलॉजी का शक्तिशाली संयोजन हैः डायरेक्ट इंजेक्शन सिस्टम और टर्बो चार्जर। पूरी तरह ऐल्यूमीनियम से निर्मित, तीन सिलिंडर वाला 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन की बदौलत बलेनो आर एस रफ्तार व परफॉर्मेंस के लिए चालक के निर्देश पर अच्छे से रिस्पांस करती है। 

 

दिखने में 

बलेनो आरएस हर कॉर्नर को आपके निर्देश का पालन करते हुए पूरा करती है। - फोटो : Amit Dwivedi
बलेनो आर एस की अलग किस्म की ऐक्सटीरियर स्टाईलिंग है और इसमें स्पोर्टी बॉडी किट है। इसका डिजाइन एक परफॉर्मेंस कार के रुतबे से पूरी तरह मेल खाता है। इसका सिग्नेचर ’फायर रैड’ रंग बलेनो आर एस के परफॉर्मेंस कैरेक्टर को प्रदर्शित करता है। नए स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल, बोल्ड फ्रंट बम्पर, अंडरबॉडी स्प्वाइलर व साथ में काले रंग के स्पोर्टी एलॉय तथा पीछे की ओर इसका सिग्नेचर आर एस एम्बलैम - ये सब मिलकर कार के स्पोर्टी लुक को पुख्ता करते हैं। केवल एक्सटीरियर ही नहीं बल्कि शानदार काले रंग का इंटीरियर भी बलेनो आर एस चलाने के अनुभव को और भी रोमांचक बनाते हैं। इसके बावजूद मुझे बलेनो आरएस में काफी झलक बलेनो की लगती है। मुझे यह एकदम से अलग नहीं लगती। 

चलाने में कैसी है रोड स्पोर्ट

यह एक संपूर्ण सिटी कार है जिसमें परफॉर्मेंस का स्पोर्टी अहसास होता है। - फोटो : Amit Dwivedi
सच कहूं तो मुझे चलाने में एक शानदार सिटी कार लगी। ट्रैक पर चलाने के दौरान इसकी स्पीड से डर नहीं लग रहा था। स्टीयरिंग फीडबैक, लाइन पकड़े रखना, हर गियर के मुताबिक शक्ति देना तथा ब्रेकिंग के दौरान पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना किसी मुश्किल के खड़े हो जाना इस कार के बेसिक नेचर में समाया हुआ है। लेकिन जब आप इसको बहुत तेजी के साथ कठिन कॉर्नर पर किसी मकसद से छोड़ देंगे तो शर्तियातौर पर यह आपको निराश कर देगी। चीखते टायर इस बात का सुबूत देने लगते हैं कि मेरा काम यह नहीं है। पहाड़ी ड्राइविंग पर इसकी प्रतिक्रिया के बारे में मैं फिलहाल कमेंट नहीं कर सकता लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि यह एक एफरटलेस सिटी कार है। अपने मैनुअल गियर शिफटिंग के बावजूद यह आपको ज्यादा थकाएगी नहीं। इसका माइलेज कंपनी 21.1 किमीप्रली होने का दावा कर रही है। लांग रन में चलाकर आपको बताएंगे कि इसका वास्तविक माइलेज दिल्ली जैसे शहर में कितना मिलता है।  
 

सुरक्षा के लिहाज से

काले रंग में लिपटा केबिन पूरी तरह से स्पोर्टी लगता है। - फोटो : Amit Dwivedi
बलेनो आर एस को सिंगल वेरियेंट (अल्फा) में लांच किया गया है। सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें उन फीचर्स का समावेश प्रभावी ढंग से मारूति ने किया जिन्हें लागू करने के लिए सरकार ने काफी वक्त दे रखा है। इनमें पेडेस्ट्रीअन सेफ्टी, साइड व फ्रंटल ऑफसैट इम्पैक्ट शामिल हैं। ड्यूल एयरबैग, सीटबैल्ट (प्रि-टेंशनर व फोर्स लिमिटर के साथ) के अतिरिक्त बलेनो आर एस में चाइल्ड-सीट रिस्ट्रेन एंकरेज भी है। सारे व्हील्स में डिस्क ब्रेक, साथ में एबीएस और ईबीडी सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं। लैम्प युक्त ड्राइवर सीट बैल्ट रिमांइडर बज़र, कैमरा युक्त रियर पार्किंग सेंसर बलेनो आर एस के अन्य सुरक्षा फीचर्स में शामिल हैं। 

 

ये फीचर्स बनाते हैं आरएस को खास

इसका रिवर्स कैमरा लाइन के साथ आपको गाड़ी पार्क करने में मदद करता है। - फोटो : Amit Dwivedi
स्पोर्टी फ्रंट व रियर बम्पर, फ्रंट युक्त ग्रिल, रियर व साइड में अंडर बॉडी स्प्वाइलर 
खूबसूरत घुमाव, दमदार स्टाईलिंग व काले स्पोर्टी एलॉय
काले रंग का इंटीरियर 
रंगीन टीएफटी मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम
स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम
पेडेस्ट्रीअन सेफ्टी
साइड इम्पैक्ट
फ्रंटल ऑफसैट इम्पैक्ट अनुपालन
चाइल्ड सीट रिस्ट्रेन्ट एंकरेज 
हाई टेंसिल स्टील के अधिक इस्तेमाल से कार की बॉडी ज्यादा मजबूत, सुरक्षित व हल्की बनी है  
ड्अल एयरबैग, सीट बैल्ट (प्रि-टेंशनर व फोर्स लिमिटर के साथ)
फ्रंटल व रियर डिस्क ब्रेक, एबीएस व ईबीडी के साथ

 

इन रंगों में है उपलब्‍ध

कार की पिछली सीट में पैसेंजर्स के लिए पर्याप्त जगह है, आप इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं। - फोटो : Amit Dwivedi
पर्ल आर्कटिक व्हाइट
प्रीमियम अर्बन ब्ल्यू
प्रीमियम सिल्वर
ग्रेनाइट ग्रे
रे ब्ल्यू
ऑटम ऑरेंज

 
विज्ञापन

तकनीकि जानकारी

कुल मिलाकर उस हसरत को यह पूरा करती है जो आप बलेनो से उम्मीद कर रहे थे। - फोटो : Amit Dwivedi
इंजन                   998 सीसी
अधिकतम शक्ति    75 केडब्ल्यू@5500 आरपीएम    
अधिकतम शक्ति    150 एनएम@1700-4500 आरपीएम        
लंबाई                   3995 मिलीमीटर
चौड़ाई                  1,745 एमएम
ऊंचाई                  1,510 एमएम            
बूट स्पेस                339 लीटर         
व्हील बेस               2,520 एमएम        
ग्राउंड क्लीयरेंस      170 एमएम        
कीमत                  8.69 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें