फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स: कार का PUC बनवाने जा रहे हैं? पहले जान लें ये छह जरूरी बातें, वरना वैधता को लेकर हो सकती है परेशानी

Sun, 29 Nov 2026 07:44 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीयूसी बनवाने से पहले जांच ले उम्र।
  • छह साल तक मिलेगी तीन साल की वैधता।
  • पुरानी कार का सालाना रिन्यूअल जरूरी।
  • मौजूदा पीयूसी तुरंत बदलने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
कार PUC रिन्यूअल टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोग कार पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट बनवाते समय सिर्फ उसकी एक्सपायरी तारीख देखते हैं, लेकिन हमेशा सिर्फ यही काफी नहीं होता है। आपको अपनी गाड़ी की पहली रजिस्ट्रेशन तारीख और एमिशन स्टैंडर्ड की जानकारी भी होनी चाहिए। खासकर BS-VI कार मालिकों के लिए पीयूसी की वैधता अब गाड़ी की उम्र के हिसाब से तय होती है। ऐसे में अगली बार पीयूसी रिन्यू कराने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ बार-बार पीयूसी सेंटर जाने से बच सकते हैं, बल्कि सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर होने वाली परेशानी भी दूर रहेगी।

विज्ञापन


पीयूसी बनवाने और रिन्यू कराने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

1. सबसे पहले आरसी पर चेक करें पहली रजिस्ट्रेशन तारीख
पीयूसी  की वैधता जानने के लिए अपनी कार की पहली रजिस्ट्रेशन तारीख चेक करें। BS-VI निजी कारों में इसी तारीख के आधार पर तय होता है कि सर्टिफिकेट कितने समय तक वैध रहेगा।

2. जानें आपकी कार का पीयूसी कितने समय तक रहेगा
BS-VI निजी कारों के लिए वैधता का समय इस प्रकार होती है...

  • छह साल तक पुरानी कार: तीन साल
  • छह से दस साल पुरानी कार: एक साल
  • दस साल से ज्यादा पुरानी कार: छह महीने

विज्ञापन

3. मौजूदा पीयूसी सर्टिफिकेट तुरंत बदलवाने की जरूरत नहीं
एगर आपकी कार का पीयूसी सर्टिफिकेट पहले से वैध है, तो उसे तुरंत बदलवाने की जरूरत नहीं है। पुराने सर्टिफिकेट पर नई वैधता तब लागू होगी, जब नए नियमों के बाद आप पहली बार रिन्यूअल कराएंगे।

4. एक्सपायरी से दस दिन पहले रिन्यू कराना फायदेमंद
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप पीयूसी सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से दस दिन पहले रिन्यू कराते हैं, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी तारीख से शुरू होगी। इससे मौजूदा वैधता के बचे हुए दिनों का नुकसान नहीं होगा।

5. एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराने पर रखें ध्यान
अगर आप पीयूसी सर्टिफिकेट की एक्सपायरी के बाद रिन्यू कराते हैं, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता उसी दिन से शुरू होगी, जिस दिन आप रिन्यूअल कराएंगे। इसलिए एक्सपायरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते रिन्यूअल कराना बेहतर है।

6. कमर्शियल और पुराने बीएस वाहनों के नियम भी जानें

  • अगर आपके पास कमर्शियल BS-VI वाहन है, तो उसकी पीयूसी वैधता अलग है। छह साल तक पुराने वाहनों के लिए यह 2 साल, 6 से 10 साल तक के लिए 1 साल और 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों के लिए 6 महीने है। वहीं BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए PUC की वैधता 3 महीने और BS-IV वाहनों के लिए 6 महीने है।
  • हमेशा ध्यान रखें कि ये प्रावधान 'सेंट्रल मोटर व्हीकल्स (सोलहवां संशोधन) नियम, 2026' के तहत नियम 115 में किए गए संशोधन पर आधारित हैं। इसकी अधिसूचना 16 नवंबर 2026 को जारी हुई थी। पीयूसी की वैधता बढ़ने का मतलब प्रदूषण जांच से छूट नहीं है। गाड़ी को तय एमिशन मानकों पर खरा उतरना और वैध पीयूसी  रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें