फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PUC टेस्ट में फेल हो गई कार-बाइक?: कहीं ये पांच गलतियां तो नहीं बन रहीं मुसीबत, जानें कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

Sun, 22 Nov 2026 11:34 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • खराब इंजन से बढ़ता है प्रदूषण।
  • गंदा एयर फिल्टर भी जिम्मेदार होता है।
  • स्पार्क प्लग की जांच जरूरी होती है।
  • फ्यूल इंजेक्टर की सफाई करवाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार हो या बाइक, सड़क पर चलाने के लिए सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि वैध पीयूसी यानी पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। यह सर्टिफिकेट बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं सरकार की तय प्रदूषण सीमा के अंदर है या नहीं, लेकिन कई बार गाड़ी का पीयूसी टेस्ट कराने पहुंचने पर पता चलता है कि वह तय मानकों पर खरी उतर रही है।

विज्ञापन

अगर आपकी कार या बाइक भी पीयूसी टेस्ट में फेल हो गई है, तो इसकी वजह जरूरी नहीं कि इंजन में कोई बड़ी खराबी ही हो। पुराना इंजन, समय पर सर्विसिंग न होना, गंदा एयर फिल्टर या खराब क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल भी इसकी वजह बन सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय कुछ जरूरी चीजों की जांच करवाकर दोबारा टेस्ट पास किया जा सकता है। आइए जानते हैं वे पांच काम, जो पीयूसी टेस्ट में फेल होने के बाद आपके काम आ सकते हैं।

बिना पीयूसी सर्टिफिकेट गाड़ी चलाने पर हो सकता है जुर्माना
पीयूसी सर्टिफिकेट इस बात प्रमाण होता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला प्रदूषण निर्धारित सीमा के भीतर है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के बिना गाड़ी चलाने पर जुर्माना लग सकता है। कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने या गाड़ी जब्त होने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए पीयूसी टेस्ट को सिर्फ एक औपचारिकता न समझें। यह आपकी गाड़ी के प्रदूषण स्तर की जानकारी देने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है।
विज्ञापन


सबसे पहले क्या करें?

  • अगर आपकी कार या बाइक पीयूसी टेस्ट में बार-बार फेल हो रही है, तो सबसे पहले उसकी टेस्ट रिपोर्ट को ध्यान से देखें। रिपोर्ट में बताया जाता है कि गाड़ी से निकलने वाली कौन सी गैस तय सीमा से ज्यादा है।
  • इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन जैसी गैसों की मात्रा शामिल हो सकती है। इनकी जानकारी मिलने से यह समझने में मदद मिलती है कि गाड़ी में किस तरह की खराबी हो सकती है। रिपोर्ट को किसी अच्छे मैकेनिक को दिखाएं। इससे वह सही कारण का पता लगाकर जरूरी मरम्मत की सलाह दे सकेगा।


गाड़ी की सर्विसिंग जरूर कराएं

  • अगर आपकी कार या बाइक की लंबे समय से सर्विसिंग नहीं हुई है, तो पीयूसी टेस्ट फेल होने की यह एक वजह हो सकती है। पुराने इंजन ऑयल और खराब ऑयल फिल्टर का असर इंजन के काम करने के तरीके पर पड़ सकता है। ऐसे में गाड़ी को अच्छे सर्विस सेंटर पर ले जाएं और मैकेनिक से इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर की जांच करवाएं।
  • अगर इनमें खराबी है या इन्हें बदलने की जरूरत है, तो समय पर बदलवा दें। नियमित सर्विसिंग से इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।


एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच करवाएं

  • गाड़ी का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। अगर यह गंदा हो जाए, तो इंजन तक सही मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती। इससे पेट्रोल या डीजल ठीक से नहीं जलता और गाड़ी से ज्यादा धुआं निकल सकता है। इसलिए एयर फिल्टर को साफ करवाएं। अगर वह ज्यादा गंदा या खराब हो चुका है, तो उसे बदलवा दें।
  • इसके अलावा, अगर आपके पास पेट्रोल वाली कार या बाइक है, तो स्पार्क प्लग की जांच भी करवाना न भूलें। स्पार्क प्लग इंजन में पेट्रोल और हवा के मिश्रण को जलाने के लिए चिंगारी पैदा करता है। इसके खराब होने पर पेट्रोल पूरी तरह नहीं जल पाता, जिससे प्रदूषण बढ़ सकता है।


फ्यूल इंजेक्टर और साइलेंसर की जांच कराएं

  • कई बार गाड़ी के फ्यूल इंजेक्टर में गंदगी जमा होने से भी पीयूसी टेस्ट में परेशानी आ सकती है। फ्यूल इंजेक्टर का काम इंजन तक पेट्रोल या डीजल सही तरीके से पहुंचाना है। इसमें गंदगी जमा होने पर फ्यूल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
  • ऐसे में जरूरी है कि मैकेनिक से फ्यूल इंजेक्टर और थ्रॉटल बॉडी की जांच करवाएं। जरूरत पड़ने पर इनकी सफाई कराएं। इसके साथ ही गाड़ी के साइलेंसर और कैटेलिटिक कन्वर्टर की भी जांच करवाना जरूरी है। इनमें लीकेज या रुकावट होने पर भी परेशानी हो सकती है। इसलिए इन हिस्सों को नजरअंदाज न करें।


अच्छी क्वालिटी का पेट्रोल-डीजल भरवाएं

  • कभी-कभी गाड़ी में खराब या मिलावटी पेट्रोल-डीजल भरवाना भी पीयूसी टेस्ट में फेल होने की एक वजह हो सकता है। खराब क्वालिटी टेस्ट में फेल होने की एक वजह हो सकता है। खराब क्वालिटी के फ्यूल से इंजन में ईंधन के जलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे प्रदूषण बढ़ सकता है।
  • इससे बचने के लिए हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल या डीजल भरवाएं। सस्ते या संदिग्ध फ्यूल के चक्कर में गाड़ी के इंजन और उसकी परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंच सकता है।


मरम्मत के बाद दोबोरा कैसे मिलेगा पीयूसी सर्टिफिकेट?

  • गाड़ी में जरूरी मरम्मत और जांच कराने के बाद तुरंत पीयूसी सेंटर पहुंचने के बजाय उसे कुछ किलोमीटर चलाएं। इससे इंजन सामान्य तापमान तक गर्म हो जाएगा।
  • इसके बाद दोबारा पीयूसी टेस्ट करवाएं। अगर गाड़ी से निकलने वाला प्रदूषण सरकार की तय सीमा के अंदर है, तो आपको पीयूसी सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
  • यहां पर ध्यान रखें कि पीयूसी टेस्ट में फेल होने पर सिर्फ दोबारा टेस्ट कराने से समस्या हल नहीं होगी। पहले रिपोर्ट में बताई गई गड़बड़ी का पता लगाना और उसे ठीक करवाना जरूरी है। इससे न सिर्फ दोबारा टेस्ट पास करने में मदद मिलेगी, बल्कि गाड़ी की परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रह सकती है।
  • गाड़ी में खराब या मिलावटी पेट्रोल-डीजल भरवाना भी पीयूसी टेस्ट में फेल होने की एक वजह हो सकता है। खराब क्वालिटी के फ्यूल से इंजन में ईंधन के जलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे प्रदूषण बढ़ सकता है।
  • इससे बचने के लिए हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल या डीजल भरवाएं। सस्ते या संदिग्ध फ्यूल के चक्कर में गाड़ी के इंजन और उसकी परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंच सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें