फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: आपके पास है मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार? ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां

Mon, 27 May 2024 12:11 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अधिकतर लोग मैनुअल और ऑटोमेटिक कार का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास मैनुअल कार है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। इन टिप्स के जरिए आप मैनुअल कार को बेहतर ढंग से चला पाएंगे। 
विज्ञापन
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार बाजार में कारों की अच्छी मांग बनी हुई है। कार निर्माता लगातार कारों की नई तकनीक के साथ-साथ डिजाइन पर भी काम कर रहे हैं। बाजार में मुख्य तौर पर दो तरह की कारें अधिक बिकती है, मैनुअल और ऑटोमेटिक कार। ऐसे में अगर आप मैनुअल कार चलाते हैं तो इस खबर से आपको काफी लाभ हो सकता है। दरअसल मैनुअल कार चलाने वाले काफी लोग कुछ साधारण गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से कार में कई तरह की दिक्कत हो सकती हैं। 

विज्ञापन

गलत गियर का इस्तेमाल

मैनुअल कार चलाने वालों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि कार की गति के साथ गियर में भी सही बदलाव करें। कार शुरू करने के दौरान पहले गियर में रखें। इसके बाद जैसे-जैसे कार की गति बढ़ाएं वैसे-वैसे कार को सही गियर में बदलते रहे। ऐसा करने से मैनुअल कार काफी लंबे समय तक सही चलेगी। 

गियरबॉक्स को आर्मरेस्ट बनाना

अगर आप मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते हैं तो भूलकर भी गियरबॉक्स को आर्मरेस्ट न बनाएं। मैनुअल गियर वाली कार चलाने वाले काफी लोग एक हाथ स्टीयरिंग पर और दूसरा हाथ गियरबॉक्स पर रखते हैं, ड्राइवर की ये गलती कई बार काफी महंगी साबित होती है। जब ड्राइवर स्टीयरिंग नियंत्रित करता है तो दूसरे हाथ से गियरबॉक्स बदलना होता है, मगर कई बार ड्राइवर सही से इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसके पीछे की वजह है कि ड्राइवर को गियरबॉक्स की फंक्शनिंग सही से पता नहीं चलती है। 

क्लच पर लंबे समय तक पैर रखना

मैनुअल कार चलाने वाले अक्सर एक पैर को क्लच पर रखते हैं। अगर आप ऐसा लगातार करते हैं तो इससे क्लच प्लेट पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल ड्राइवर को जब ब्रेक लगाना होता है तो वह कई बार ब्रेक की जगह क्लच दबा देता है, ऐसे में हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

कार को गियर में रखना

अगर आप मैनुअल गियर वाली कार चलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ट्रैफिक सिग्नल पर कभी भी गाड़ी को गियर में नहीं रखना है। ऐसा करने से कभी अनजाने में कार फिसल सकती है और आगे या फिर पीछे खड़े वाहन से टक्कर हो सकती है। मैनुअल कार को हमेशा स्टॉप सिग्नल पर न्यूट्रल गियर में ही रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें