फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कार ड्राइवर में दिखा बीवी का खौफ! डर के मारे लिखवा दिया ये संदेश, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 22 Jun 2025 06:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Viral Video Of Car: लोग अपनी गाड़ी को नुकसान के बचाने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी कार को ठोकर से बचाने के लिए एक ऐसी वजह बताई है जिसे पढ़कर सबसे हंसी छूट रही है।
विज्ञापन
कार पर लिखा संदेश हो रहा वायरल - फोटो : Instagram/@trippi_twenty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल मेट्रो शहरों में गाड़ियों की भीड़ काफी बढ़ गई हैं। ऑफिस से छुट्टी के समय तो सड़कों पर जैसे गाड़ियों का समुद्र ही उतर जाता है। ऐसे में कुछ लोग गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाते और गाड़ी कहीं न कहीं ठुक ही जाती है। गाड़ी अगर महंगी हो तो नुकसान भी ज्यादा होता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपनी गाड़ी को ठोकर से बचाने के लिए कार मालिक ने उसमें ऐसी बात लिखवा दी जिसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर ऋषभ गोयल (@trippi_twenty) ने पोस्ट किया है जो किसी ट्रैफिक लाइट का है। शहर कौन सा है, ये तो वीडियो में पता नहीं चल पाया है, मगर कार Skoda की है और इसमें हरियाणा का नंबर प्लेट लगा है। कार के पीछे एक डिजिटल स्क्रीन लगी है, जिसके ऊपर संदेश लिखकर आ रहा है। यह पढ़कर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

आप भी देखें ये वीडियो...
विज्ञापन



लोग बोले- इससे बना लो 100 मीटर की दूरी
गाड़ी के पीछे लगी स्क्रीन पर संदेश लिखा आ रहा है- ‘कृपया दूरी बनाए रखें, गाड़ी लग गई तो बीवी मुझे पीटेगी।' इस संदेश को पढ़कर पता लगाया जा सकता है कि बंदे के अंदर बीवी का खौफ समाया हुआ है। यह संदेश मजाक मजाक में गाड़ियों की टक्कर को रोकने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इससे समझ आ रहा है कि कार चालक भी ठंडे दिमाग का व्यक्ति है, वरना दिल्ली-एनसीआर में जरा सी गाड़ी छू जाने पर लोग एक दूसरे से हाथा-पाई तक कर बैठते हैं।
विज्ञापन


तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को अब तक 5.45 लाख लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये खौफ उन्हें अच्छा लगा। वहीं एक ने कहा- प्लीज इस गाड़ी से 100 मीटर दूर हो जाओ। वहीं एक लड़की ने लिखा- एक ऐसा बंदा तो मैं भी डिजर्व करती हूं। एक और यूजर ने कहा- कार को दहेज में लाया होगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें