फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद हैं ये पांच सेडान कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में सेडान कार को एक प्रतिष्ठा का प्रतीक जैसा माना जाता है। इसमें ज्यादातर कार मालिक पिछली सीट पर बैठकर पूरे कम्फर्ट के साथ यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


हांलाकि वर्तमान में सेडान के नए वर्जन सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट कारें के आने के बाद खेल काफी बदल चुका है। परिस्थितियों बदली हैं, तो लोगों की जरूरतें भी बदली हैं। कम्फर्ट से ज्यादा पैसा वसूल कारों को तवज्जों अधिक दी जाती है।

हम यहां ऐसी टॉप 5 सेडान कारों की चर्चा कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय बाजार में साल 2014 में सबसे ज्यादा धूम मचाई है। आइए एक नजर डालते हैं इन पांच टॉप सेडान कारों पर।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्‍विफ्ट डिजायर

मारुति सुजुकी की सेडान स्‍विफ्ट डिजायर देश की नंबर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। कंपनी ने साल 2014 में 1,93,680 से ज्यादा स्‍विफ्ट डिजायर कारों की बिक्री की है।

मारुति सुजुकी के नए स्विफ्ट डिजायर की शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपए से लेकर 7.09 लाख रुपए है। नए स्विफ्ट डिजायर में ऑटोमैटिक गियर का ऑप्शन भी है।

नई स्विफ्ट डिजायर लम्बाई में 4 मीटर से कम होगी। डिजायर का पहला वर्जन मार्च 2008 में लॉन्च किया गया था।

स्विफ्ट डिजायर पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में मौजूद है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 87बीएचपी पावर देने में सक्षम है और 1.3 लीटर डीजल इंजन 75बीएचपी पावर देने में सक्षम है।

होंडा सिटी

26 किमी प्रति लीटर माइलेज देने वाली होंडा की सेडान कार ‌होंडा सिटी भारतीय बाजार मे दूसरे स्‍थान पर है। कंपनी इस इस कार को जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था। होंडा नंबवर तक नई होंडा सिटी की  71,314 यूनिट्स बेच चुकी है।

होंडा सिटी का पहला अवतार भारत में 1998 में पेश किया गया था तब से ये कंपनी का सबसे ज्याद ‌बिकने वाला मॉडल है।

होंडा सिटी का यह नया अवतार पेट्रोल तथा डीजल दोनों मॉडल में पेश किया गया है।

होंडा सिटी के डीजल मॉडल में 1.5 लीटर आईडीटीईसी टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो शानदार पॉवर और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है। जबकि पेट्रोल मॉडल में इंजन संबंधी कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

होंडा अमेज

तीसरे स्‍थान पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान कार होंडा अमेज है। जनवरी से नवंबर तक कंपनी होंडा अमेज की 60,325 यूनिट्स बेच चुकी है।

कंपनी ने डीजल अमेज के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख और पेट्रोल इंजन वाली अमेज का बेस प्राइज 4.99 लाख रुपये रखा है।

होंडा का दावा है कि डीजल इंजन वाली अमेज की 98.6bhp क्षमता और 25.8 किमी. प्रति लीटर का माइलेज है।

अमेज के डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आइ-डीटेक इंजन और पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है।

हुंडई एक्सेंट

48,410 हुंडई एक्सेंट कारों की बिक्री कर हुंडई सेडान सेगमेंट में चौथे स्‍‌थान पर है। एक्सेंट कार हुंडई कंपनी की कॉम्पेक्ट कार ऑफ द ईयर सेडान कार है।

हुंडई एक्सेंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद है, पेट्रोल इंजन के साथ इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी मौजूद है। गाड़ी के दोनों मॉडल 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ हैं और ऑटोमैटिक मॉडल 4-स्पीड ऑ‌टोमैटिक पर भी है।

पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 6000 आरपीएम पर 83पीएस और 4000 आरपीएम पर 114एनएम टॉर्क पैदा करता है।

इसके डीजल मॉडल में 1.1 लीटर का 3-सिलेंडर वाला इंजन का इस्मतेमाल किया गया है। यह 4000आरपीएम पर 72पीएस पावर देता है और 1500-2500 आरपीएम पर 180एनएम टॉर्क देता है।

हुंडई ने एक्सेंट पेट्रोल वैरिएंट मैन्युअल की कीमत 4.66 लाख रुपए, ऑटोमैटिक की कीमत 6.29 लाख रुपए और एक्सेंट डीजल की कीमत 5.56 लाख रुपए है।
विज्ञापन

हुंडई वरना

ऑटो कार कंपनी हुंडई ने जनवरी, 2014 से नवंबर, 2014 तक अपनी सेडान कार हुंडई वरना की 32,238 यूनिट्स बेची है। यह कार पांचवें स्‍थान पर है।

इसके अलावा छठे नबंर पर टाटा इंडिगो/मैंजा (25,654), सातवें स्थान पर टाटा इटिओज (24,306), आठवें स्‍थान पर टाटा जेस्ट (13,361), नौवें स्‍थान पर मारुति सियाज (12,952) और फॉक्सवैगन वेंटो (12,021) दसवें स्‍थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें