आज से करीब 50 साल पहले होंडा ने बाइक के साथ-साथ कार बनाने में भी अपना हाथ आजमाया था। अब एक और बाइक कंपनी इस ओर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर चुकी है।
जी हां, जपानी बाइक कंपनी यामाहा बाजार में अपनी कार उतराने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने अपनी कॉन्सेप्ट कार को हाल ही में टोकियो ऑटो शो के दौरान प्रदशित भी किया है।
टीओआई की खबर के मुताबिक कंपनी इस कार को 2016 तक लॉन्च कर सकती है। ये बात अलग है कि कंपनी ने इस कार में दो लोगों के बैठने की ही व्यवस्था की है।
यामाहा की इस पहली कार को गॉर्डन मुर्रे ने डिजाइन किया है जो कई फार्मूला वन चैंपियनशिप और सुपर कारें डिजाइन कर चुके हैं।
मोटिव नाम की ये कार वजन में काफी हलकी बताई जा रही है इसका कुल भार 728किग्रा है। कार की कुल लंबाई 2.62 मीटर और चौड़ाई 1.46 मीटर है।