फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लांच नहीं होगी पेट्रोल वर्जन वाली xuv 500

Thu, 03 Jan 2013 04:43 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पसंदीदा suv कार xuv500 का पेट्रोल वर्जन तैयार कर रही है। xuv500 महिंद्रा की ऐसी suv है, जिसने भारतीय बाजार के साथ विदेशों में भी पसंदीदा suv कारों में अपनी जगह बनाई है। ताजा खबर यह है कि डीजल suv के लिए जानी जाने वाली महिंद्रा घरेलू बाजार में xuv500 का पेट्रोल मॉडल लांच नहीं करेगी।
विज्ञापन


महिंद्रा xuv500 के पेट्रोल वर्जन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लांच करेगी, इसे खास तौर पर अमेरिका जैसे बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां पेट्रोल डीजल से सस्ता है। नई xuv500 में 2.2 लीटर का टर्बोचार्जड इंजन होगा, इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होंगे। इसकी अधिकतम क्षमता 138bhp और 330Nm टॉर्क होगी। कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय बाजार में जरूरत महसूस होने पर पेट्रोल वर्जन लांच किया जाएगा। किफायती होने के कारण भारत में अभी डीजल कारों को पसंद किया जाता है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें