जापानी कार निर्माता कंपनी निसान देश की सड़क पर अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार माइक्रा के नए अवतार को पेश करने की योजना बना रही है।
हाल ही में कंपनी ने निसान माइक्रा के नए संस्करण को थाईलैंड कि सड़कों पर उतारा था। अब कंपनी इस कार को भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है।
फोर्ड ने पेश की कम बजट में आधुनिक तकनीक
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई माइक्रा अपने मौजूदा संस्करण के मुकाबले काफी बेहतर साबित होगी। निसान ने इस कार में बेहतरीन फीचर्स के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया है।
कंपनी ने नई माइक्रा में बेहतरीन हेडलैम्प, आकर्षक टेललाईट और आधुनिक इंटीरियर फीचर्स को शामिल किया है।