मारुति अर्टिगा की शानदार सफलता के बाद शेवरले और निसान भी मल्टी यूटिलिटी व्हेकल (MPV) कारों को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ कार कंपनियां अगस्त के अंत और सितंबर के शुरू में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई MPV कारों को लांच करने की तैयारी कर चुकी है।
मारुति की पहली MPV कार अर्टिगा लांचिंग के बाद बाजार पर पकड़ बनाने में कामयाब रही। अर्टिगा का रिस्पांस देखकर अन्य कार निर्माता कंपनियां भी एमपीवी कार के जरिए सफलता हासिल करने की तैयारी कर रही हैं। अर्टिगा की लांचिंग के बाद मारुति की बिक्री में पहले के मुकाबले बढोतरी दर्ज की गई है।
अगले एक महीने के दौरान शेवरले की इंन्जॉय, निसान की इवालिया, अशोक लीलैंड की स्टाइल, हुदइ की हेक्सा स्पेस और फोर्ड मोटर्स की MPV मारुति की अर्टिगा और इनोवा को बाजार में कड़ी टक्कर देंगी। MPV कारों की श्रेणी में आर्टिगा को इनोवा के मुकाबले बेहतर रेस्पांस मिला है।
मारुति के मैनेजिंग एक्जक्यूटिव (मार्केटिंग एंड सेल्स) मयंक पारीक ने बताया कि अर्टिगा के कॉम्पेक्ट साइज और बिग इंटीरियर ने इसे MPV सेग्मेंट की पॉपुलर कार बनाया है।
(cardekho.com)