वाल्वो इडिंया अपनी सेकेंड जनरेशन SUV वोल्वो XC90 को 12 मई, 2015 को लॉन्च करने जा रही है। यह वही कार है जिसे पिछले हफ्ते ही वाल्वो ने अपनी सबसे दमदार SUV का दर्जा दिया था।
वोल्वो ने इसका फ्रंट जनरेशन मॉडल 12 साल पहले कार बाजार में उतारा था। वोल्वो XC90 इडिंयन कार मार्केट में ऑडी Q7, BMW Q5, और मर्सिडीज बेंज GL क्लास से मुकाबला करेगी। यह वोल्वो का देश में दूसरा बड़ा लॉन्च है, इससे पहले वोल्वो ने अपनी क्रॉसोवर V40 क्रॉस कंट्री का पेट्रोल मॉडल पिछले महीने ही लॉन्च किया था।
2015 वोल्वो XC90 को ग्लोबली 2.0 लीटर प्लग इन हाइब्रिज वर्जन और T8 ट्विन इंजन के साथ 2 पेट्रोल और एक डीजल मॉडल में उतारा गया है।
संभावना जताई जा रही है कि देश में यह मॉडल सीरीज केवल डीजल में ही उपलब्ध होगी। 1969सीसी 4 सिलेंडर टर्बोडीजल की यह मोटर 222bhp पावर 4250rpm और 470Nm टॉर्क 2500rpm पर जेनरेट करेगी।