भारतीय कार प्रेमियों के मन में एसयूवी को लेकर दीवानगी बढ़ती जा रही है। फोर्ड की ईकोस्पोर्ट को शुरुआत में जर्बदस्त रेस्पॉन्स मिला, तो रेनॉ की डस्टर में भी लोगों में खुब दिलचस्पी दिखाई।
लेकिन फॉक्सवैगन शायद अलग रणनीति पर चल रही है। कंपनी ने एसयूवी के दौर में भी अपनी हैचबैक पोलो का नया वर्जन लॉन्च किया, जिसका नाम क्रोस पोलो रखा गया है।
क्रॉस पोलो का कॉन्सेप्ट काफी कुछ फाबिया स्काउट से मिलता-जुलता है। इसे एक नए सेगमेंट की ही तरह देखा जाएगा। आने वाले समय में इस सेगट में और भी गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं।
फिलहाल अभी देखना यह है कि क्रोस पोलो में अपने आपको बाजार में साबित करने का कितना दम है? आइए जानते हैं क्या कहना है इस कार के बारे में कारदेखोडॉटकॉम का।
डिजाइन
नई क्रोस पोलो में पुरानी पोलो के डिजाइन की तुलना में काफी बदलाव किए गए हैं। इसकी शुरुआत कार की फ्रंट ग्रिल से ही दिखाई देती है।
कंपनी ने फ्रंट में सिंगल होरिजंट क्रोम स्लेट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा नए लुक में बंपर, मैट ब्लैक साइड आवरण दिया गया है।
रियर बैक में कोई खास बदलाव नहीं कहा जाएगा। इसके एलॉय व्हील्स, हेलोजन हेडलैंप और ओआरवीएम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। क्रॉस पोलो अपने नए रंग की वजह से सड़क पर अन्य कारों में निश्चित तौर पर अलग नजर आने वाली कारों में से एक हो सकती है।
इंटीरियर
फॉक्सवैगन ने हाल ही में अपनी पोलो कार के इंटीरियर को अपग्रेड किया है। कंपनी ने वही अपग्रेड इंटीरियर का इस्तेमाल अपनी नई क्रोस पोलो में भी किया।
इसके इंटीरियर में 2 डिन म्यूजिक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एयूएक्स, यूएसबी, एसडी कार्ड और ब्लूटूथ के साथ प्ले कर सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक के जरिए एडजेस्ट होने वाले रियर व्यू मिरर का भी इस्तेमाल किया गया है।
इंजन और परफोर्मेंस
फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो में 1.2 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 74बीएचपी की क्षमता देने की ताकत रखता है। इसके साथ ही क्रोस पोलो का पीक टॉर्क 180 न्यूटन मीटर की ताकत देता है।
इसके अलावा इसमें 3 सिलेंडर और 4 पॉट वर्जन का इस्तेमाल किया गया है। इंजन की कमी की बात की जाए तो इंजन थोड़ी आवाज जरूर पैदा करता है, जो कानों को अच्छी नहीं लगी।
हाईवे पर क्रॉस पोलो एक कम्फर्ट क्रूजर की तरह है। 80-100 किमी/घंटा की एक नियमित स्पीड पर कार एक लीटर में 18-20 किमी तक माइलेज देती है। शहर के भीतर यह 15.5किमी/ली का माइलेज देती है।
हमारी राय
क्रोस पोलो में चेचिस और पावर पिछली पोलो कार जैसा ही रखा गया है। गाड़ी के यह फीचर्स भारतीय खरीदार को खास आकर्षित करने वाले हैं। फॉक्सवैगन को इसका फायदा भी मिलेगा।
अगर आप एक हाई-क्वालिटी हैचबैक खरीदने की तैयारी में हैं, तो क्रोस पोलो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके 1.2टीडीआई वैरिएंट के दाम 7,75,700 रुपए हैं।