फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉक्सवेगन वेंटो को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

Fri, 20 May 2016 05:41 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ्टी के मामले में जहां कई भारतीय कारों ने जीरो रेटिंग हासिल करके सभी को निराश किया है। वहीं एक कार ऐसी भी है, जिसने 5-स्टार रेटिंग हासिल कर एक अच्छी खबर दी है।
विज्ञापन


यहां बात हो रही है फॉक्सवेगन वेंटो की। वेंटो के 1.2 लीटर टीएसआई वेरिएंट को एशियन एनसीपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया था। जहां पहले इसे 4-स्टार रेटिंग मिली थी। बाद में वेंटो के इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिॉनिक स्टैबिलाइजेशन प्रोग्राम (ईएसपी) फीचर शामिल किया गया। इसके बाद एशियन एनसीपी ने इसकी सुरक्षा रेटिंग को 5-स्टार में अपग्रेड कर दिया है।

हाल ही में रेनो क्विड, हुंडई इयॉन, मारुति सुजुकी सेलेरियो और ईको के अलावा स्कॉर्पियो को ग्लोबल क्रैश टेस्ट में उतारा गया था, जिसमें इन सभी कारों को जीरो रेटिंग मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉक्सवेगन वेंटो के फीचर्स पर एक नजर

Volkswagen Vento
बात करें फॉक्सवेगन वेंटो की तो कंपनी ने इसे हाल ही अपडेट किया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मिररलिंक कनेक्टिविटी, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। मिररलिंक की मदद से एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फॉक्सवेगन वेंटो को फिलहाल दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का टीएसआई और 1.6 लीटर का एमपीआई इंजन दिया गया है। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें