यूरोपीय कार कंपनी फॉक्सवेगन ने आज मुंबई में स्पोर्टी डिजाइन की प्रीमियम हैचबैच क्रॉस पोलो कार उतारी। यह कार 1.2 लीटर टीडीआई इंजन और 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ काम करेगी।
फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो लॉन्च पर कंपनी के एमडी-पैसेंजर कार अरविंद सक्सेना ने कहा, "इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ प्रीमियम हैचबैक कार चाहते हैं।"
इस कार की कीमत 7.75 लाख रुपए (दिल्ली-एक्स शोरूम) रखी गई है।
फॉक्सवेगन क्रॉस पोलो के फीचरः
* कंपनी ने इसे 1.0 लीटर टीडीआई इंजन के साथ पेशा किया है, जो 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ काम करेगा।
* इसके एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने शानदार सिल्वर लुक के साथ फ्रंट एंड रियर बंपर दिए हैं। इसके अलावा 5 स्पॉक एलॉय व्हील्स, ब्लैक लुक में हैलोजन हैडलैम्प, वाइडस्क्रीन के लिए हीट रोधी गिलास का भी इंतजाम है।
* कंपनी ने कार के शानदार इंटीरियर में भी काफी फीचर शामिल किए हैं। स्टीयरिंग हैंडल, गियर नैब और हैंडब्रेक लिवर हैंडल को लेदर के साथ कवर किया गया है।
* इसके अलावा आपकी सुविधा के लिए क्लिमेट्रॉनिक ऑटोमेटिक एयरकंडिशनर, यूएसबी सपोर्ट के साथ्ा आरसीडी 320 म्यूजिक सिस्टम, एमएफडी (मल्टी फंक्शन डिस्प्ले) की सुविधा दी गई है।
* सुरक्षा के लिहाज से भी नई कार में शानदार फीचर जैसे एबीएस एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम, ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए डुअल फ्रंटल एयरबैग का ध्यान रखा गया है।