ग्लोबल NCAP (न्यू कार एस्समेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट के दौरान पहले भी भारत में बनी कारों के नतीजे चिंताजनक रहे हैं। क्रैश टेस्ट के दौरान भारत में तैयार कई कारें फेल होती आई हैं।
इस बार ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान रेनो क्विड 1.0-लीटर वर्जन और होंडा मोबिलियो को परखा गया। इस क्रैश टेस्ट में रेनो क्विड 1.0-लीटर वर्जन को जहां 1 स्टार मिला वहीं होंडा मोबिलियो इस टेस्ट में पूरी तरह से फेल रही और इसे 0 स्टार दिया गया।
बीते दो साल में ग्राहकों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही कार कंपनियों ने सेफ्टी के मामले में ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार भारतीय कारों का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर रहेगा।