फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह है जादुई टायर, इसका कमाल देखकर आप भी होंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
जेनेवा मोटर शो 2015 में जहां एक तरह भविष्य की कारों ने अपने जलवे बिखेरे वहीं टायर बनाने वाली कंपनी गुड ईयर ने दो ऐसे कॉन्सेप्ट टायर पेश किए जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन


गुड ईयर (Goodyear) ने मोटर शो के दौरान बीएच-03 (BH-03) और ट्रिपल ट्यूब कॉन्सेप्ट नाम से दो टायर प्रदर्शित किए। बीएच-03 टायर ना सिर्फ सुरक्षित कार ड्राइव में मदद करता है बल्कि कार की बैटरी को भी चार्ज करने का काम करता है। ट्रिपल ट्यूब कॉन्सेप्ट टायर में एक नहीं बल्कि तीन ट्यूब का इस्तेमाल किया गया है।

थर्मोइलेक्ट्रिक और पीजोइलेक्ट्रिक मटैरियल से बना यह टायर सड़क पर घर्षण से पैदा होने वाली गर्मी को बिजली में बदलने का काम करता है। इस बिजली का इस्तेमाल कार की बैटरी को चार्ज करने में किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कार के खड़े होने की स्थिति

काले रंग के टेक्‍स्‍चर वाले हिस्‍से कार के खड़े होने की स्थिति में सूर्य की किरणों से मिलने वाली गर्मी और प्रकाश को सोखने का काम करेंगे और फिर इससे बिजली पैदा करेंगे।

यह टायर्स कितनी बिजली पैदा करेंगे या बाजार में कब तक आएंगे इसके बारे की जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है।


देखें वीडियो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें