टोयोटा इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी कार इनोवा में बदलाव के बाद नए अवतार इनोवा एरो को पेश किया है। अभी कंपनी ने इसके लिमिटेड एडिशन के तौर पर लांच किया है। नई एरो 7 सीटर और 8 सीटर दोनों ऑपशन में बाजार में उपलब्ध होगी। 7 सीटर इनोवा एरो की कीमत दिल्ली में 12,25,677 रुपये और 8 सीटर इनोवा एरो की कीमत 12,30,207 रुपये (एक्स -शोरूम) होगी।
कंपनी ने दिसंबर 2012 तक महज 1200 इनोवा एरो की बिक्री करने का निर्णय लिया है। टोयोटा अपनी एमपीवी कार के नए अवतार को फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखकर लांच किया है। भारतीय बाजार में त्योहारी सीजन के दौरान कारों की बिक्री में तेजी आती है। नए एरो मॉडल में कंपनी ने कई बदलाव किए है। इनोवा एरो बाजार में दो एक्सक्लूसिव कलर सुपर व्हाइट और सिल्वर माइका मेटेलिक में मिलेगी।