यह वैरिएंट डुअल टोन बॉडी और AMT के साथ भी आता है।
भारत की प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी TUV300 का टॉप वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले ही आपको जानकारी दी थी कि महिंद्रा TUV300 T10 वैरिएंट लाने जा रही है। कंपनी ने इसकी कीमत 9.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। T10 वैरिएंट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। यह वैरिएंट डुअल टोन बॉडी और AMT के साथ भी आता है। यह चार विकल्प- T10, T10 AMT, T10 डुअल टोन और T10 डुअल टोन AMT में आती है। सबसे महंगे डुअल टोन एएमटी की कीमत 10.65 लाख रुपए है।
पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।
एक्सटीरियर की बात करें तो कार में आगे वाली ग्रिल और फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग, डुअल टोन रूफ, मैटेलिक ग्रे एलॉय व्हील दिए गए हैं। मैटालिक ग्रे फिनिशिंग वाले 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से भी कार में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें डुअल टोन लैदर सीटर, जीपीएस नेविगेशन, इमेज व वीडियो प्लेबैक और महिंद्रा की ब्लूसेंस टेक्नोलॉजी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मनोरंजन के लिए 6-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, इस में 4-स्पीकर्स और 2-ट्विटर्स शामिल हैं।
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। इंजन 84 बीएचपी की पावर और 230 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। माना जा रहा है कि टीयूवी 300 का टी10 वैरिएंट अभी तक के टॉप वैरिएंट से 25 हजार रुपए महंगा होगा। कार के T8 वैरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।