अधिकांश एमपीवी (Multi Purpose Vehicle) व एमयूवी (Multi Utility Vehicle) बड़ी कारें हैं जिनका इस्तेमाल कई अलग-अगल काम में किया जाता है। हांलाकि भारत में मुख्यत: इन कारें का इस्तेमाल सात या सात से ज्यादा यात्रियों लाने व ले जाने में किया जाता है।
विज्ञापन
समय के साथ-साथ ये कारें भी स्पेसियस मगर कॉम्पैक्ट होती जा रही हैं। पावर और माइलेज वाली इन कारों को पसर्नल और कॉमर्शियल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है।
इस कारण भारत में एमपीवी/एमयूवी कारों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। भारतीय बाजार में इन कारों का कुल बाजार पर 18 फीसदी कब्जा हो चुका है। पिछले साल तक इन कारों का मार्केट शेयर 14 फीसदी ही था। आइए एक नजर डालते है साल 2014 की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV/MUV कारों पर।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ओमनी
जी हां, मारुति सुजुकी ओमनी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार है। कंपनी ने नंवबर, 2014 तक 68,246 मारुति ओमनी की बिक्री की है। मारुति ओमनी ने दूसरे नंबर के उप विजेता से 12,000 अधिक कारों की बिक्री की है।
मारुति ओमनी को 1985 में पहली बार लॉन्च किया गया था, 30 साल से यह कार अपने पुराने इंजन, फ्रेम और डिजाइन पर ही बेची जा रही है।
यह कार पांच/आठ सीटर्स और पेट्रोल/सीएनजी विकल्प में उपलब्ध है। मारुति ओमनी 796 सीसी इंजन के साथ है जो 32.8बीएचपी पावर देती है। पेट्रोल पर इसका माइलेज 14.7 किमी प्रति लीटर है।
मारुति सुजुकी एर्टिगा
टॉप फाइव में दूसरे स्थान पर भी मारुति का ही कब्जा है। दूसरे नंबर पर कंपनी ने मारुति सुजुकी एर्टिगा की 56,273 यूनिट्स बेची हैं। एमपीवी सेगमेंट में मारुति की एर्टिगा काफी लोकप्रिय कार है। यह कार पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वर्जन में उपलब्ध है। मारुति एर्टिगा के फेसलिफ्ट वर्जन उतारने की तैयारी कर चुकी है।
कंपनी मारुति एर्टिगा 2015 मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। जिसको कंपनी नए साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल कर सकती है। इसलिए इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है।
टोयोटा इनोवा
2005 में लॉन्च हुई टोयोटा इनोवा ने उबाऊ मल्टी सीटर्स एमपीवी कार को भी परिभाषा को बदल दिया। कंपनी ने प्रीमियम और कम्फर्ट एमपीवी कार को उतारा।
मारुति एर्टिगा के बाद भारत में सबसे ज्यादा टोयोटा इनोवा को पसंद किया जाता है। कंपनी इस साल, 2014 में 54,649 इनोवा की बिक्री की है। यह कार भारत में एमपीवी सेगमेंट में तीसरे स्थान पर है।
टोयोटा इनोवा 2.5 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन वैरिएंट में उपलब्ध है। इनोवा के 7 और 8 सीट दो विकल्प मौजूद हैं।
मारुति ईको
शायद आपको इस बात की उम्मीद ना रही हो लेकिन चौथा नंबर मारुति ईको ने हासिल किया है। कंपनी ने मारुति ईको की इस साल 45,798 यूनिट्स की बिक्री की है।
1196सीसी इंजन वाली मारुति ईको पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में उपलब्ध है। यह कार भी 5 और 7 सीट ऑप्शन में आती है। मारुति ईको को मारुति ओमनी और मारुति एर्टिगा के बीच के विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है।
23 जुलाई, 2014 को लॉन्च हुई होंडा मोबिलियो में महज चार महीने के अंदर टॉप फाइव एमपीवी कारों में जगह बनाई है। होंडा अब तक इसकी 20,797 यूनिट्स भारत में बेच चुकी है।
नई कार होंडा मोबिलियो पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट 1.5 लीटर के साथ है। पेट्रोल वैरियंट में 1.5 लीटर आई-वीटीईसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जबकि डीजल वैरियंट में 1.5 आई-डीटीईसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये इंजन 117बीएचपी और 98 बीएचपी पावर देने में सक्षम हैं।
तीन कारें 5 स्पीड मन्युअल ट्रासंमिशन के साथ काम करती है। मोबिलियो और एर्टिगा में पावर को फ्रंट व्हील में इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह लोग इस कार को पसंद कर रहे हैं इस आधार पर कहा जा सकता है कि आगे साल यह कार टॉप थ्री में अपनी जगह बनाएगी।