कार बिक्री के मामले में पिछले महीने जून में मारुति की स्थिति काफी मजबूत रही है। जून 2016 में मारुति की पांच कारें टॉप-10 कारों की सूची में शामिल हुई हैं। वहीं हुंडई की तीन, रेनो की एक और टोयोटा की एक कार ने इस लिस्ट में नाम हासिल किया है।
बिक्री के आंकड़ों पर ध्यान दें तो पिछले महीने यानी मई में मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा ने टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाई थी। लेकिन इस बार यह लिस्ट से बाहर है। मई में ब्रेजा की तेज मांग के कारण हुंडई क्रेटा लिस्ट से बाहर हो गई थी। लेकिन जून 2016 में क्रेटा ने वापसी की है। लिस्ट में इसे नौवां स्थान मिला है। जून में 7700 क्रेटा बिकीं।
अगली कार है टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा। पिछले महीने की तुलना में इसकी मांग और बढ़ी है। मई 2016 में 7259 इनोवा क्रिस्टा बिकीं थीं और यह नौवें स्थान पर थी, जो इस बार 8171 के आंकड़े के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इनके अलावा रेनो क्विड ने टॉप-10 लिस्ट में फिर से वापसी की है। 9,459 कारों की बिक्री के साथ क्विड पांचवे नंबर पर है। मई 2016 में यह कार टॉप-10 लिस्ट से बाहर थी।