फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सफारी स्टोर्म की बुकिंग शुरू, अक्तूबर में होगी लांच

Fri, 05 Oct 2012 03:02 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने अपनी पसंदीदा एसयूवी सफारी के नए मॉडल 'सफारी स्टोर्म' की बुकिंग शुरू कर दी है। टाटा की शोरूमों पर सफारी स्टोर्म की बुकिंग से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह भारतीय बाजार में मिड अक्तूबर में लांच हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले स्टोर्म के जुलाई में लांच होने की भी उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन


कंपनी ने सफारी के स्टॉर्म वजर्न से इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान पर्दा उठाया था। स्टॉर्म पर कंपनी ने काफी काम किया है। इसको बाजार में पेश करने से पहले कंपनी ने अपनी बाजार में मौजूद अन्य कारों पर लोगों का फीडबैक लिया है। फीडबैक लेने के बाद टाटा मोटर्स स्टोर्म कार को बाजार में पेश कर रही है। स्टोर्म का डिजाइन सफारी के मौजूदा मॉडल से काफी मिलता है। मौजूदा सफारी के मुकाबले स्टोर्म के इंजन में बदलाव किया गया है।

नई सफारी स्टोर्म एक्स-2 प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इसकी कीमत 9 से 12 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है। सफारी स्टोर्म रेनो की डस्टर और महिंद्रा स्कार्पियो को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि महिंद्रा की xuv 500 से इसकी कोई टक्कर नहीं मानी जा रही है। स्टोर्म में 2.2 लीटर 16-वॉल्व कॉमन डायकोर डीजल इंजन लगा है। इसकी क्षमता 138 bhp और 320 Nm टॉर्क होगी। कंपनी का दावा है कि यह अपनी रेंज की कारों में सबसे बेहतर साबित होगी।
विज्ञापन


नई सफारी स्टोर्म 4 डब्लूडी बेस्ड है। इसकों जरूरत के मुताबिक 2 डब्लूडी से 4 डब्लूडी पर बदला जा सकता है। क़ुछ कार प्रेमियों को आशंका है कि कंपनी नई सफारी स्टोर्म की लांचिंग के साथ मौजूदा सफारी के मॉडल को बंद कर देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें