फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो का सीएनजी मॉडल लाएगा टाटा

Tue, 23 Oct 2012 11:54 AM IST
पुणे/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ऑटो बाजार में पेट्रोल कारों की घटती मांग के बीच टाटा मोटर्स ईंधन के अन्य विकल्प तलाशने में जुटी हुई है। इसी योजना के तहत कंपनी दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो का सीएनजी वर्जन लाने का मूड बना रही है। टाटा नैनो के सीएनजी वर्जन को अगले छह महीने में बाजार में लांच करेगी, लेकिन इसका डीजल वर्जन आने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के एमडी कार्ल स्याम ने बताया कि कंपनी अपनी छोटी कार नैनो के सीएनजी मॉडल को आगामी छह महीने में बाजार में लांच कर देगी। उन्होंने बताया कि कंपनी नैनो के डीजल वर्जन को भी पेश करेगी, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा। स्याम ने बताया कि नैनो की बिक्री में पहले के मुकाबले तेजी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पिछली तिमाही में कंपनी ने नैनो की 9,000 यूनिट की बिक्री की है। स्याम ने यह भी बताया कि टाटा नैनो की नेक्सट जेनरेशन कार को अगले तीन साल में पेश करेगी, यह कार सभी फीचर्स से लैस होगी। उन्होंने कहा कि नैनो कंपनी के लिए केवल एक कार नहीं, बल्कि यह हमारा ब्रांड नेम है। नैनो को लेकर कंपनी की कई योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें