फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की नई हैचबैक कार बोल्ट की लॉन्चिंग डेट तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉम्पेक्ट सेडान कार टाटा जेस्ट की कामयाबी के बाद टाटा ने अपनी अगली हैचबैक कार टाटा बोल्ट (Tata Bolt) लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। कंपनी 20 जनवरी को टाटा बोल्ट लॉन्च करेगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी की वेबसाइट पर आप टाटा बोल्ट को 11 हजार रुपए में बुक कर सकते हैं। टाटा बोल्ट का लुक कुछ हद तक 1990 की इंडिका से मिलता है। इसका का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई 10 से होगा।

टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान हैचबैक कार बोल्ट कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन दूसरी हैचबैक पसेंजर कार से एक दम अलग है।
विज्ञापन

टाटा बोल्ट फीचर्स

टाटा बोल्ट में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में 5 इंच की टचस्क्रीन, ब्लूटूथ टेक्नॉलोजी, स्मार्ट वॉइस रिकॉगनिशन, स्मार्टफोन इंटिग्रेशन, सोशल मीडिया इंटिग्रेशन और टच फोन कंट्रोल्ड इंटरफेस की सुविधा दी गई है।

इसके साथ ही इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स सिंगल विंग शेप्ड ग्राफिक्स से जोड़े गए हैं।

टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें कंपनी टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन, रेवोट्रॉन 1.2 लीटर का इस्तेमाल किया है। डीजल वैरिएंट की बात करें तो 1.3 लीटर डीजल ‌इंजन दिया गया है।

नई टाटा बोल्ट की कीमत 4-5 लाख रुपए तक हो सकती है। ऐसे में इसका मुकाबल डैटसन गो और मारुति सेलेरियो से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें