फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स की कारों पर डेढ़ लाख तक का डिस्काउंट

Mon, 10 Dec 2012 12:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने साल के आखिरी महीने में अपनी विभिन्न मॉडल की कारों पर भारी भरकम डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी के अल्टीमेट दिसंबर ऑफर के तहत ग्राहकों को अलग-अलग मॉडल पर कीमतों में 25,000 रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। कंपनी अपने ग्राहकों को यह ऑफर केवल दिसंबर में ही दे रही है।
विज्ञापन


दिसंबर ऑफर के तहत टाटा की हाल ही में बाजार में आई मांजा क्लब क्लास पर 50,000 रुपये इंडिगो ईसीएस पर 45,000 और इंडिका विस्टा पर 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इंडिका ev2 की कीमतों में 35,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी सबसे सस्ती कार नैनो पर 25,000 रुपये, सूमो गोल्ड पर 50,000 और अरिया पर 1.50 लाख रुपये की छूट दे रही है।

गत माह नवंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री में 34.99 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में बीते माह कंपनी ने 18,031 कारों की बिक्री की है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 27,735 कारों का था। माना जा रहा है कि टाटा अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए कीमतों में भारी डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन


हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) और जनरल मोटर्स ने नए साल से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुनाफे पर दबाव का हवाला देते हुए अन्य कार कंपनियों भी कीमतों में वृद्धि पर विचार कर रही है। मारुति जनवरी में अपने सभी मॉडल की कीमतों में 20,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी। टोयोटा ने भी कीमतों में एक से दो फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें