ब्रिटिश कार कंपनी लैंड रोवर भारतीय बाजार में पांच वर्ष पूरे कर चुकी है। अब कंपनी का स्वामित्व भारतीय कार कंपनी टाटा मोटर्स के पास है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी कॉम्पेक्ट कार लैंड रोवर फ्रीलैंडर2 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।
नई प्रीमियम एसयूवी की कीमत 44.41 रुपए (एक्स शोरूम मुंबई) तय की गई है। कंपनी ने नए एडिशन के कुछ ही मॉडल बाजार में उतारे हैं।
लैंड रोवर फ्रीलैंडर2 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन 4 डीजल इंजन पर दौड़ती है। इसकी ताकत की बात करें तो ये 150पीएस पावर और 420एनएम टॉर्क जनरेट करती है।
इस दीवाली पर आ रही हैं ये दमदार बाइक और कारेंकंपनी इस कार के बाद लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्च करने वाली है। इसमें सात (5+2) लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ये कार 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल टर्बोचार्जड इंजन विकल्प में मौजूद होगी।
लैंड रोवर की नई एसयूवी 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दौड़ती है। ये ऑल व्हील ड्राइव कार है। इस कार को यूके स्थिति लैंड रोवर डेवलपमेंट सेंटर में डिजाइन किया गया है।
लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट 2015 तक यूरोप और उत्तरी अमेरीकी बाजारों में उपलब्ध होगी।
कंपनी ने इसके इंटीरियर में हाई क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल किया है। इस साथ शानदार इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। देखें तस्वीरें लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट