फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैमो से खोलेगी टाटा, किस्मत का ताला

Fri, 03 Feb 2017 03:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टैमो - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
अपनी ब्रांड इमेज को चमकाने व बाजार में नई पहचान बनाने के इरादे से टाटा अपने नए सब ब्रांड टैमो के जरिए दस्तक दे रही है। टैमो के तहत टाटा मोटर्स पैसेंजर सेगमेंट को फोकस करके प्रीमियम कारें बनाकर बेचेगी। इसका पहला उत्पाद अगले महीने 87वें जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में 7 मार्च को प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी जानकारी टाटा मोटर्स ने एक आधिकारिक रिलीज जारी करके दी है।
विज्ञापन


बाजार जानकार की मानें यह मारुति सुजुकी के उसी कदम की तरह है जिसके तहत कंपनी ने नेक्सा शुरू किया और अपने प्रीमियम कारों को वहां से बेच रही है। नेक्सा की सफलता को देखते हुए टाटा मोटर्स ने ऐसा कदम उठाया है ऐसा माना जा रहा है। टाटा के एमडी मयंक पारेख यहां से पहले मारुति सुजुकी के साथ थे इसलिए उनके कई फैसलों में मारुति की कुछ न कुछ झलक दिखाई पड़ती है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके नेतृत्व में टाटा मोटर्स अब गुणवत्ता उत्पादों के साथ ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतर रही है।

टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि टैमो एक ओपन ग्लोबल प्लेटफॉर्म की तरह काम करने के लिए बनाया गया है। इसमें ग्लोबल स्टार्टअप्स, टेक कंपनियों के साथ नेटवर्किंग करके करंट ट्रेंड्स, इनोवेशंस और सल्यूशंस को जानने की कोशिश की जाएगी ताकि भविष्य के हिसाब से उत्पाद तैयार किए जा सकें। हालांकि, टाटा ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि टैमो का डीलरशिप भी आएगा या फिर यह सिर्फ सब ब्रांड के तौर पर ही स्‍थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें