फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने लांच की इंडिका विस्टा D90

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इंडिका विस्टा के नए अवतार इंडिका विस्टा D90 को राजधानी दिल्ली में लांच कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है। टाटा ने एक साल पहले 2012 में इंडिका विस्टा को सेडान कार के फीचर्स के साथ लांच किया था। सेडान फीचर्स में लांच करने के करीब एक साल बाद कंपनी ने इसे 90bhp वाले 1.3 लीटर क्वाटरजेट इंजन में लांच किया है।
विज्ञापन


नई इंडिका विस्टा D90 का zx+ वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 6.83 लाख रुपये होगी। कंपनी ने नई कार में मांजा की तरह फीचर्स टचस्क्रीन सेटेलाइट नेविगेशन और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल आदि दिए हैं। बाजार में इंडिका विस्टा D90 का vx और zx+ वर्जल उपलब्ध होगा। टाटा की नई कार का 90bhp वाला इंजन इसे अपनी सेग्मेंट की डीजल कारों में सबसे ज्यादा पॉवरफुल बनाता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें