Tata Hexa Downtown Special urban edition
घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने हेक्सा एसयूवी कार का स्पेशल Downtown एडिशन लॉन्च किया है। टाटा हेक्सा डाउनटाउन एडिशन के XE वैरिएंट की कीमत कंपनी ने 12.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी है। कार के स्पेशल एडिशन में 15 नए फीचर्स दिए गए हैं। यह एडिशन सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगा।
पढ़ें: 1 दिसंबर से हर नई कार में होगी फास्टैग डिवाइस, अकाउंट से कटेगा टोल टैक्स
बिलकुल नए अरबन ब्रोंज कलर ऑप्शन और क्रोम एलिमेंट के जरिए स्पेशल एडिशन वाली कार के लुक का काफी बदल दिया गया है। टाटा हेक्सा के रेग्युलर मॉडल की कीमत 11.72 लाख रुपये से शुरु होकर 17.07 लाख रुपये तक जाती है।