फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंगयोंग रेक्सटोन की 7 शहरों में लांचिंग

Wed, 21 Nov 2012 11:42 AM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा सैंगयोंग को अक्तूबर में मुंबई में लांच करने के बाद कंपनी अब नई suv को अलग-अलग चरणों में शहरों में पेश कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पार्टनर कंपनी सैंगयोंग के साथ मिलकर 'रेक्सटोन' को पहले चरण के तहत 7 शहरों में लांच कर दिया है। रेक्सटोन को कंपनी ने मंगलवार को चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू, पुणे, लुधियाना, पटियाला और चंडीगढ़ में पेश किया है।
विज्ञापन


भारतीय बाजार में इस शानदार suv की कीमत 17.67 लाख रुपये है। रेक्सटोन दो मॉडल Rx5 और Rx7 में उपलब्ध होगी। नई suv में 5 सिलेंडर वाला 2.7 लीटर का सीआरडीआइ इंजन है। इसमें मर्सिडीज की तरह 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। रेक्सटोन Rx5 की 162bhp और Rx7 की 184bhp क्षमता है। चेन्नई में रेक्सटोन की लांचिंग के मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर विवेक नायर भी मौजूद थे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अधिग्रहण करने के बाद 'रेक्सटोन' सैंगयोंग मोटर का पहला उत्पाद है। रेक्सटोन में कुछ फीचर्स मर्सिडीज की तरह हैं, इसकी यही क्वालिटी इसे अन्य suv से अलग बनाने में मददगार साबित होगी। अभी तक किसी भी suv में रेक्सटोन जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं। कंपनी को उम्मीद है कि नई suv भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें