भारत में कार निर्माता कंपनियों के लिए बहुत जल्द हर कार में सुरक्षा एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग प्रणाली जैसे उपकरण देना अनिवार्य हो सकता है।
ऑटो विशेषज्ञों के अनुसार सरकार इस तरह कई सुरक्षा मानकों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
अगर ये फ़ैसला ले लिया गया तो कारों की लागत में भी इज़ाफ़ा हो सकता है और उपभोक्ताओं को नई कार ख़रीदने के लिए 20% तक ज़्यादा रक़म देनी पड़ सकती है।
दुनिया भर में सालाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 20% भारत में ही होती हैं जिनमें हज़ारों की मौत होती है।