फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नई एसयूवी कार पेश करेगी स्कोडा

Mon, 11 Mar 2013 03:59 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
सेडान कारें बनाने वाली कंपनी स्कोडा बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए तीन नई एसयूवी कारों को लाने पर विचार कर रही है। अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ही कॉम्पैक्ट एसयूवी 'येती' है। नई कारों की प्लानिंग के साथ ही कंपनी ग्राहकों को येती का ऑप्शन देने के मूड में है।
विज्ञापन


बाजार में मौजूद एसयूवी सेग्मेंट की अन्य कारों के बीच स्कोडा की नई एसयूवी कार में 7 सवारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस कार की कीमत मौजूदा येती से ज्यादा होगी। इसके साथ ही स्कोडा अपनी रूमस्टर कार को भी बाजार से रिप्लेस करने का मूड बना रही है। रूमस्टर बिक्री के मामले में कंपनी की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाई है।

साल 2012 में दुनियाभर में 35 हजार रूमस्टर कारों की ही बिक्री हो सकी। जिसके चलते कंपनी को अपनी इस कार को बाजार से हटाने का निर्णय लेना पड़ रहा है। कंपनी का यह भी मानना है कि एमपीवी कारों के मुकाबले एसयूवी कारों की बाजार में ज्यादा डिमांड है। नई एसयूवी कार फॉक्सवेगन कैडी की ही तरह कम बजट वाली फैमिली एसयूवी कार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें