स्कोडा इंडिया ने अपनी लग्जरी कार लोरा के ऑटोमेटिक वर्जन को लांच किया है। पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमेटिक लोरा में 7 स्पीड गियरबॉक्स है और इसकी 160PS क्षमता है। ऐसी भी खबर है कि कंपनी भारतीय बाजार में इसे स्कोडा ऑक्टाविया से रिप्लेस करेगी। कंपनी ने ऑटोमेटिक लोरा की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 15.65 लाख रुपये है। जो कि 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिश वाली कार से करीब एक लाख रुपये ज्यादा है।
ऑटोमेटिक वर्जन वाली लोरा का मैन्युअली ट्रांसमिशन वाली लोरा से बेहतर माइलेज होगा। हालांकि अधिकतर कारों का ऑटोमेटिक वर्जन मैन्युअल वेरिएंट से कम माइलेज देता है। कंपनी का दावा है कि मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली लोरा का माइलेज 13.4 किमी. प्रति लीटर है और ऑटोमेटिक लोरा का माइलेज 14.6 किमी. प्रति लीटर है।
कंपनी ने नई कार के साथ 16 इंच के एलॉय व्हील भी दिए हैं, जो कि मौजूदा मैन्युअल वर्जन में नहीं है। इंटीरियर और अन्य फीचर्स की बात करें तो कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।