लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी
Rolls-Royce ने बताया कि कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही है। रोल्स रॉयस ने कहा कि कंपनी खुद ही तय करने की जगह ऐसे फीचर्स देगी जिनकी मांग ग्राहकों ने की है।
साल 2011 में बीएमडब्ल्यू समूह की रोल्स रॉयस ने पहले इलेक्ट्रिक वाहन का कॉन्सेप्ट पेश किया था। हालांकि इस कार की रेंज सिर्फ 200 किमी. होने के कारण ग्राहकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके चलते कंपनी ने इसे बनाने की योजना भी बंद कर दी।
हाल ही में के बोर्ड मेंबर पीटर श्वार्जेनबॉयर ने कहा कि कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत कंपनी ने ग्राहकों से पूछा कि वो रोल्स रॉयस की कार में क्या सुविधा चाहते हैं। अधिकतर लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसी कार चाहिए जो एक चार्जिंग में 500 किमी. तक चले। श्वार्जेनबॉयर ने कहा कि ग्राहकों को ऐसी ही कार दी जाएगी।