फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कार की कीमत में 1.7 लाख रुपए की कटौती

Thu, 20 Feb 2014 08:28 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार रेवा 'ई2ओ' के लिए दिलचस्प स्कीम शुरू की है।
विज्ञापन


महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी कार ई2ओ की कीमत में करीब 1.7 लाख रुपए तक की कटौती कर दी है। इसके लिए कंपनी ने एक स्कीम निकाली है, कंपनी ने इस स्कीम को 'गुडबाय फ्यूल, हलो इलेक्ट्रिक' का नाम दिया है जो अपने आप में एक अनोखी स्कीम है जिसके तहत ग्राहक को बैटरी का मासिक किराया देना होगा।
जानिए, बजट के बाद क्या हैं कारों के नए दाममहिंद्रा रेवा के सीईओ चेतन मैनी ने बताया कि इस स्कीम के तहत हम गाड़ी की कीमत को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। गाड़ी की बैटरी पर कंपनी का अधिकार होगा, जिस पर हर ग्राहक को प्रति माह 2,599 रुपए के हिसाब से इलेक्ट्रिक चार्ज फीस देनी होगी। एनर्जी फीस चुकाकर 5 साल तक 50,000 किमी (800 किमी प्रति महीना) तक गाड़ी चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


















इसकी वजह से ई2ओ को खरीदने की कीमत बेंगलूरू, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में 1.7 लाख रुपए तक कम हो जाएगी। दिल्ली में ई2ओ के बेसिक मॉडल की कीमत 6.5 लाख के बजाय 4.99 लाख रुपए रह जाएगी।
सैमसंग के दो नए फोन, चुनिए अपने बजट का फोन
उपभोक्ता की सहूलियत के लिए दाम घटाने को यह स्कीम लॉन्च की गई है। बेहतर मॉडल में लांच होने के बावजूद इसकी बिक्री 500 यूनिट से कम ही रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें