रेनो इंडिया ने अपनी सेडान कार स्काला के स्पेशल एडिशन को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.78 लाख रुपये रखी गई है।
कंपनी ने डीजल इंजन वाली स्काला सेडान को स्काला ट्रेवलॉग नाम दिया है। कार के स्पेशल एडिशन को नए फीचर के साथ पेश किया गया है और इसकी बिक्री 31 मई तक की जाएगी।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ट्रेवलॉग में इंटीग्रेटिड टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डीवीडी प्लेयर यूएसबी पोर्ट और रिवर्स कैमरा पोर्टेबिलिटी जैसे नए फीचर्स जोड़े गए है।
कंपनी के मुताबिक स्पेशल एडिशन को ज्यादा आरामदायक और बेहतर माइलेज वाला बनाया गया है। रेनो ने स्काला को भारतीय बाजार में सितंबर 2012 में पेश किया था।
जनवरी में कंपनी ने स्काला के ऑटोमेटिक वर्जन को लांच किया था।