फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो ने फ्रांस में लांच की डस्टर एलपीजी

Sat, 09 Feb 2013 04:43 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो ने घरेलू बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर का पेट्रोल और एलपीजी वर्जन लांच किया है। कंपनी डस्टर की फ्रांस से अलग भी कई विदेशी बाजारों में बिक्री कर रही है। रेनो अपने डस्टर मॉडल की भारतीय बाजार में पहले से ही बिक्री कर रही है। डस्टर एलपीजी का नया वर्जन इंडियन मार्केट में आएगा या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ऑटो सेक्टर से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि डस्टर का एलपीजी वर्जन भारतीय बाजार में लांच हुआ तो यह जल्द पेश होने वाली फोर्ड इकोस्पोर्ट को कड़ी टक्कर देगी। इकोस्पोर्ट में 1.0 लीटर का इकोबूस्ट इंजन है, जो कि अपने फ्यूल एफिशिएंट फीचर के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका है। एलपीजी वेरिएंट में ड्राइवर को यह सुविधा होती है कि वह आसानी से इसे पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर सकता है।

रेनो ने अपनी पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर को भारतीय बाजार में साल 2012 में लांच किया था। लांचिंग के बाद से डस्टर को इंडियन मार्केट में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। भारतीय बाजार में पेश की गई डस्टर 85bhp और 110bhp दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 85bhp इंजन क्षमता वाली डस्टर की 250Nm टार्क और 110bhp इंजन क्षमता वाली डस्टर की 275Nm टार्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें