फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kwid के प्लेटफॉर्म पर बनी एसयूवी ला रही Renault, ऑटो एक्सपो में होगी पेश

Wed, 10 Jan 2018 10:49 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Renault Kwid-based compact SUV - फोटो : IndianAutoBlog
विज्ञापन
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो फरवरी में होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2018 में क्विड-आधारित कॉन्पैक्ट एसयूवी पेश करेगी। रेनो की नई एसयूवी क्विड की तरह ही कॉमन मॉड्यूल प्लेटफॉर्म ए (CMF-A) पर तैयार की जाएगी। इस एसयूवी की सीधा मुकाबले बाजार की नंबर एक कंपनी मारुति और नंबर दो कंपनी हुंडई की आने वाली माइक्रो एसयूवी से रहेगा। 
विज्ञापन


इस प्लेटफॉर्म को बनाने वाले जेरार्ड डेटूरबेट ने बताया कि CMF-A प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कॉम्पैक्ट एसयूवी, प्रीमियम हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और स्टेशन वैगन जैसी कार बनाने के लिए भी किया जाएगा। ये सभी कार क्विड से लंबी होंगी लेकिन 4 मीटर से छोटी होंगी। 

इन सभी वाहनों में क्विड का 1 लीटर पेट्रोल इंजन ही लगाया जाएगा। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि ये प्लेटफॉर्म डीजल इंजन के लिए भी कारगर है या नहीं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्विड की तरह इन कारों को भी चेन्नई स्थित प्लांट में विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें