रेनॉ ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए फेस्टिव सीजन से पहले ही ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। रेनॉ ने सिंतबर ऑफर्स स्कीम के तहत अपनी छोटी-बड़ी कारों पर शानदार ऑफर रखा है।
कंपनी ने ये ऑफर्स 2014 में आए नए मॉडल पर शुरू किया है। अगर आप लाइक कस्टमर है तो 2013 मॉडल पर भी आपके लिए शानदार ऑफर्स मौजूद हैं।
आइए एक नजर डालते हैं रेनॉ की कार और ऑफर्स पर
रेनॉ फ्लुएंस
हाल ही में रेनॉ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में अपनी रेनॉ फ्लुएंस का अपडेट वर्जन उतारा है। अपडेट रेनॉ फ्लुएंस में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, साथ ही इसके डिजाइन को भी शानदार किया गया है।
दिल्ली एक्सशोरूम पर नई रेनॉ फ्लुएंस की कीमत 13.99 लाख रुपए है। एक्सटीरियर लुक की बात करें तो यहां बंपर, ग्रिल और एलईडी डीआरएल (डे टाइम रनिंग लाइट) को शामिल किया गया है।
फ्रंच कंपनी इस कार पर 2 साल की अतिरिक्त वारंटी+ फ्री रोड साइट सर्विस 4 साल के लिए और स्पेशल कार्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। ये ऑफर्स केरला और महाराष्ट्र को छोड़कर देश भर के शहरों में उपलब्ध है।
इसके अलावा कंपनी ने केरला के कस्टमर के लिए और भी खास ऑफर रखा है। यहां रेनॉ फ्लुएंस की खरीद पर 20,000 रुपए कार्पोरेट डिस्काउंट, 20,000 निश्चित उपहार, 2 साल की अतिरिक्त वारंटी+फ्री रोड साइट सर्विस 4 साल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इसके सभी वैरियंट के साथ मोबाइल फोन, टैब, एलसीडी टीवी और होम थियेटर निश्चित उपहार के तौर पर दिए जा रहे हैं।
रेनॉ डस्टर
कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कार डस्टर के Duster RxE मॉडल की कीमत सीमित समय के लिए 8.18 लाख रुपए कर दी है।
इस कॉम्पेक्ट एसयूवी पर इसके अलावा 2 साल की अतिरिक्त वारंटी+फ्री रोड साइट सर्विस 4 साल के लिए उपलब्ध है। इसके ऑफर्स केरला और महाराष्ट्र को छोड़कर देश भर के शहरों में उपलब्ध है।
केरला के कस्टमर के लिए कंपनी ने बंपर प्राइस ऑफर्स रखा हैं जिसमें 5 डस्टर जीते का मौका भी है। इसके अलावा खरीद मुफ्त बीमा, 20,000 निश्चित उपहार, 2 साल की अतिरिक्त वारंटी+फ्री रोड साइट सर्विस 4 साल के लिए उपलब्ध है।
रेनॉ कोलियोज
2014 में आई नई रेनॉ कोलियोज पर भी एक महीने के लिए ऑफर्स उपलब्ध हैं। केरला के कस्टमर के लिए कंपनी ने बंपर प्राइस ऑफर्स रखा हैं जिसमें 5 डस्टर जीते का मौका भी है। इसके अलावा खरीद मुफ्त बीमा, 20,000 निश्चित उपहार, 2 साल की अतिरिक्त वारंटी+फ्री रोड साइट सर्विस 4 साल के लिए उपलब्ध है।
इसके अलावा इसके सभी वैरियंट के साथ मोबाइल फोन, टैब, एलसीडी टीवी और होम थियेटर निश्चित उपहार के तौर पर दिए जा रहे हैं।