फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पास है रेनॉ क्विड जीतने का मौका, दौड़ेगी एक लीटर में 25 किलोमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी कारों के बीच बड़ी टक्कर शुरू होने जा रही है। यह टक्कर होगी रेनॉ की छोटी कार क्विड (Kwid) के आने से। रेनॉ दावा कर रही है कि यह गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में 25 किलोमीटर से अधिक चलेगी। वहीं इसकी कीमत 3-4 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन


ऐसे में इस गाड़ी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिख रही है और इसे देखते हुए कंपनी ने इस गाड़ी की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस महीने के अंत तक इस कार को लॉन्च किया जा सकता है।

क्या आप क्विड पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए मौका है रेनॉ की ब्रांड न्यू क्विड जीतने का। रेनॉ ने भारतीयों के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें विजेता ब्रांड न्यू कार क्विड दी जाएगी। इसके अलावा 20 प्रतिभागियों पावर बैंक बैटरी, टी शर्ट, कैप उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


"Krazy for Kwid" प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को #KrazyForKwid और #LiveForMore के साथ फेसबुक पर अपना फोटो या वीडियो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जानिए खूबियां

क्विड 98 फीसदी भारत में तैयार की गई है। करीब 80 फीसदी काम रेनॉ के भारतीय इंजीनियरों ने किया है। क्विड का इंटीरियर भी खास है।

टेकोमीटर की जगह गियर शिफ्ट इंडिकेटर लगाया गया है। कार के टॉप एंड वेरिएंट की सबसे खास चीज 7 इंच का टच स्क्रीन है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा है।

क्विड की पिछली सीट पर काफी जगह है। गाड़ी में 300 लीटर का बूट स्पेस है जो छोटी कार के हिसाब से बड़ा है।

क्विडमें बिल्कुल नया 800 सीसी 3 सिलिंडर इंजन लगाया गया है। इंजन में हर सिलिंडर पर चार वॉल्व का इस्तेमाल किया गया है। क्विड सिर्फ 660 किलोग्राम की है जो काफी हल्की है।

क्विड का इंजन ब्लॉक एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है वहीं मैनिफोल्ड और हेड में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से करीब दो किलो वजन कम हुआ है। प्लास्टिक ऑयल पैन का वजन एक किलो कम किया गया है। साथ ही साथ कई पुर्जों में कमी करके करीब 8 किलो वजन कम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें