फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारत में लॉन्च होगी रेनॉ की 7 सीटर कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में रेनॉ डस्टर की सफलता किसी से छुपी नहीं है और उसी सफलता को दोहराने के लिए रेनॉ ने अपनी पहली MPV रेनॉ लॉजी को देश में लाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे 9 अप्रैल को नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन


लॉजी की एडवांस बुकिंग कुछ समय पहले ही 50,000 रुपए से शुरू कर दी गई थी। MPV सेगमेंट में लॉजी का सीधा मुकाबला मारूति अर्टिका, होंडा मोबिलियो, निसान इवेलिया और शेरवले एंजॉय से होगा।

लुक की बात करें तो लॉजी रेनॉ के बाकी मॉडल सीरीज के काफी अलग नजर आती है। फ्रंट लुक में ट्विन स्लेट क्रोम ग्रिल और बीच में कंपनी का लोगो दिया गया है। लॉजी का साइड प्रोफाइल साधारण है जिसे 15 इंच के अलॉय व्हील से आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

7 या 8 सीटर

इंटीरियर में डबल टोन डेशबोर्ड काफी लुभावना है। साथ ही इंस्टमेंट कलस्टर, इंफोटेन्मेंट सिस्टम, आकर्षक स्टेरिंग व्हील और और एयरकॉन कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे टोयोटा इनोवा जैसी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV के साथ लाकर खड़ा कर देते हैं। सीटिंग अरेंजमेंट पर नजर डालें तो यह 7 या 8 सीटर में उपलब्ध होगी, वहीं कम्फर्ट को देखे तो इसका व्हीलबेस 2810एमएम है जो टोयोटा इनोवा (2750एमएम), मारूति सुजुकी अर्टिका (2740एमएम) और होंडा मोबेलियो (2652एमएम) से कहीं ज्यादा बड़ा है।

इसके अलावा, इस कार में रियर और बैंच दोनों सीटों को फोल्ड करने की सुविधा भी दी गई है जो बूट केपेसिटी को कहीं गुना बढ़ा देती है जो लॉजी का एक प्लस पोइंट है।

बात करें पावर की तो फिलहाल लॉजी को केवल डीजल इंजन में ही उतारा जाएगा। इसमें 1.5 लीटर का K9K डीजल इंजन लगा है जो रेनॉ डस्टर की तरह ही 110 PS और 85 PS सहित दो स्लेट में पावर डिलीवर करता है, साथ ही इसमें 6 स्पीड मेन्युअल गियर बॉक्स लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें